Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चारभांठा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

समाधान शिविर में हितग्राहियों के समस्याओं का किया गया त्वरित निराकरण
– शिविर में हितग्राहियों को श्रमिक कार्ड, राशन कार्ड, आवास स्वीकृति पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कर किया गया लाभान्वित
राजनांदगांव 14 मई 2025। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम के अंतिम व्यक्तियों के शिकायतों एवं मांगों के निराकरण के लिए सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चारभांठा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। चारभांठा समाधान शिविर में कलस्टर के ग्राम पंचायत चारभांठा, मोहनपुर, नारायणगढ़, रामपुर, कनेरी, भगवानटोला, बागनदी, टाटेकसा, कोठिटोला, सीतागोटा, मुंगलानी, झिंझारी के ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई और शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। समाधान शिविर चारभांठा में प्रशासन पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों से रूबरू होकर समाधान किया गया। समाधान शिविर में सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी अधिकारियों द्वारा वाचन कर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। समाधान शिविर चारभांठा कलस्टर में 1 हजार 657 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसका शत प्रतिशत निराकरण किया गया।
समाधान शिविर में कृषि, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, खाद्य, आबकारी, वन, राजस्व, परिवहन, समाज कल्याण, क्रेडा, सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई और अपने-अपने विभाग से संबंधित विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को अवगत भी कराया गया। शिविर में नक्सल प्रभावित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही शिविर में श्रमिक कार्ड, किसान के्रडिट कार्ड, राशन कार्ड, लर्निंग लाईसेंस प्रदान कर विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए स्टॉल लगाया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुष विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती लता सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्री प्रशांत कोडापे, श्री गिरवर साहू, श्री मनोज कांडे, सरपंच, पंच, सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज

    *- जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई* राजनांदगांव 05 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    कम पानी, अधिक मुनाफा धान छोड़ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़े किसान तामेश्वर लाल साहू

    – फसल विविधीकरण बना समृद्धि का आधार*   *- धान की जगह सब्जी की खेती से बढ़ी आय*   राजनांदगांव 05 जुलाई 2026। अल्प वर्षा और जल संरक्षण की आवश्यकता…

    Read more

    NATIONAL

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच