Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तहत सोहागपुर में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
शत प्रतिशत आवेदनों का किया गया निराकरण

कोरबा 29 मई 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के तहत आज जनपद पंचायत करतला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राप्त सभी 5708 आवेदनों के निराकरण किये जाने की जानकारी दी गई।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० पवन सिंह, जनपद पंचायत करतला अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर, उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार झा एवं सदस्य गण, नोडल अधिकारी श्री सरोज महिलांगे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा, श्री अभिजीत राजभानू तहसीलदार बरपाली, सरपंच सोहागपुर श्री विजय सिंह कंवर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर, राज्यगीत के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया।
अध्यक्ष डॉ० पवन सिंह जिला पंचायत के द्वारा शिविर में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर तत्काल निराकरण किया जा रहा है, उनके द्वारा शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए दुर्घटनाग्रस्त हितग्राहियों के लिए 1.50 लाख तक मुफ्त ईलाज की योजना के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही उनके द्वारा ग्राम पंचायत सोहागपुर के जनता के लिए स्ट्रीट लाईट लगवाने की बात कही गई। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर ने शिविर में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का मौके पर तत्काल निराकरण किया जा रहा है।
श्री वैभव कुमार कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला द्वारा सुशासन तिहार के सभी चरणों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कुल 5708 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 5661 मांग और 47 शिकायतें प्राप्त हुए। प्राप्त सभी 5708 आवेदनों का निराकरण किया गया। सोहागपुर सेक्टर अंतर्गत के 15 ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में शिविर में आमजन के समक्ष संबंधित विभाग द्वारा अवगत कराया गया।
समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया –
शिविर में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 50 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किए गए। खाद्य विभाग के द्वारा 11 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास शाखा ने 04 हितग्राहियों को आवास की चाबी वितरित की। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 05 ग्राम पंचायत को टी.बी.मुक्त घोषित किया गया।खेल विभाग ने 01 ग्राम पंचायत को फुटबाल किट वितरण किया। सीईओ जनपद पंचायत करतला के द्वारा  उपस्थित सभी अतिथि, नागरिकगण एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को आभार व्यक्त किया गया ।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल