Ro no D15139/23

डोंगरगांव के ग्राम खुर्सीपार में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

सुशासन तिहार 2025
राजनांदगांव 13 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत खुर्सीपार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 11 ग्राम पंचायत – बडग़ांव चारभाठा, खुज्जी, बडभूम, दर्री, रातापायली, खुर्सीपार, किरगी, नांदिया, भटगुना, परना एवं रूदगांव के ग्रामीणों से प्राप्त मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस, शिक्षा, आबकारी, वन, श्रम, खाद्य, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सहित अन्य विभागों द्वारा शत-प्रतिशत निराकरण की जानकारी दी गई। सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदनों के निराकरणों का वाचन किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव ने वाचन किया। उन्होंने बताया कि 11 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, राजस्व विभाग द्वारा 4 किसानों को ऋण पुस्तिका एवं श्रम विभाग द्वारा 4 श्रमिकों को श्रमिक कार्ड का वितरण किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 2292 आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें 2292 आवेदनों का निराकरण किया गया है। सभी विभागों द्वारा निराकरण का वाचन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन का आयोजन किया गया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। शिविर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गाँधी, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती रंजिता पडोती, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनीष साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू, जनपद  सदस्य श्रीमती गेंदा बाई साहू, श्री विवेक मंडावी, श्री टिमेस साहू एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, पंच, एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    टीबी जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम करमतरा में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

    राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए…

    Read more

    निष्क्रिय श्रमिक पंजीयनों को नवीनीकरण कराने की अपील

    22000 पंजीयन एवं 9300 नवीनीकरण का लक्ष्य*   राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत अधिसूचित…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक