Ro no D15139/23

कलेक्टर की पहल से संबलपुरी साड़ी केंद्र को मिलेगी नई पहचान, महिलाओं की मेहनत को मिलेगा बड़ा बाजार संबलपुरी साड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

 

धमतरी, 14 अप्रैल 2026/- कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज अधिकारियों के साथ श्यामतराई स्थित संबलपुरी साड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में कार्यरत महिलाओं से आत्मीय संवाद करते हुए साड़ी निर्माण की प्रक्रिया, उत्पादन क्षमता, लागत एवं विपणन से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र न केवल पारंपरिक कला के संरक्षण का माध्यम है, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साड़ियों की गुणवत्ता, डिज़ाइन और रंग संयोजन का अवलोकन किया तथा बाजार की मांग के अनुरूप नवाचार अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग के लिए आधुनिक पैकेजिंग मशीन उपलब्ध कराई जाए, जिससे साड़ियों की बाजार में आकर्षक प्रस्तुति हो और बिक्री में वृद्धि हो सके।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को नियमित प्रशिक्षण प्रदान कर उनके कौशल को और विकसित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन, रंग संयोजन, आधुनिक ट्रेंड तथा ई-मार्केटिंग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्व-सहायता समूहों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़कर उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि केंद्र में कार्यरत महिलाओं को कच्चे माल की उपलब्धता, वित्तीय सहायता तथा विपणन के बेहतर अवसर सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही, उत्पादों की प्रदर्शनी एवं मेलों में सहभागिता बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएं, ताकि स्थानीय हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबलपुरी साड़ी केंद्र को एक मॉडल इकाई के रूप में विकसित किया जाए, जिससे जिले की अन्य महिला समूह भी प्रेरित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।
/: पाराशर/ अमित:

  • Related Posts

    ​छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा

        ​ रायपुर, 03 अगस्त 2026/ राजस्व प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण एक ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से भूमि रिकॉर्ड, नामांतरण और रजिस्ट्री जैसे कार्य ऑनलाइन और पारदर्शी बनाए गए…

    Read more

    विश्व हिंदू परिषद ने किया सदबुद्धि हवन, पप्पू यादव पर भड़के महंत वेदप्रकाश कहा रावण जैसे नास होगा

        भगवान श्री राम और भगवा विरोधियों के विरोध में बजरंग दल का सतबुद्धि हवन व आक्रोश प्रदर्शन* *हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए