Ro no D15139/23

सम्पूर्णता अभियान: विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर । सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक में नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने की।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक अहम कदम है। फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्व-सहायता समूहों की बहनों के योगदान को अविश्वसनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि लखनपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी और नवाचार से ही गुड गवर्नेंस के लक्ष्य पूरे होंगे। सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और सामाजिक विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया गया।

आकांक्षा हाट इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा, जहाँ स्व-सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों और विभिन्न विभागों के स्टॉल में स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि उपज और पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शित हुए। इससे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को नई ऊर्जा मिली। इस अवसर पर सरगुजा जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता का अलख जगाने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

    महापौर श्री रामू रोहरा ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का दिया संदेश, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ*…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!