Ro no D15139/23

पुलिस कमिश्नरी प्रणाली शुरू होने से अपराधों पर नियंत्रण के साथ ही जनता का भरोसा कायम करने में मिल रही सफलता – संजीव शुक्ला

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला का कहना है कि राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने से अनेक लाभ हो रहे है। पुलिस अफसरों के साथ ही स्टाफ बढ़ने और समय पर पुलिस कि सक्रियता से अपराधों पर अंकुश लगाने में सफलता मिल रही है। वहीं लोगो का पुलिस पर भी भरोसा बढ़ा है।
रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हमर पहुना कार्यक्रम में पहुंचे शुक्ल का कहना है कि पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने से अपराधियों पर सुपरविजन पांच स्तरीय हुआ है।
अभी 21 थानों में 5 आई पी एस की निगरानी में 15 डी सी पी और ए सी पी शहर की कानून व्यवस्था की निगरानी कर रहे है। ये सभी ऊर्जा से भरे हुए है। यहां तक कि पांच हजार की चोरी की घटना पर भी वक़्त और मौके पर आई पी एस पहुंच रहे है। इससे अपराध होने के बाद उसे सॉल्व करने में भी जल्द सफलता मिल रही है। संजीव शुक्ल का कहना है कि यातायात के दबाव को कम करने और लोगो को सहज व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली कारगर साबित हो रही है।
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लगातार प्रयास किए जा रहे है। प्रिएंटिव एक्शन जल्दी हो रहा है। राजधानी की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में मदद मिल रही है। वहीं अपराधों पर भी अंकुश लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने अपराधियों से प्रतिभूति मांगने के कारण वे अपराधों से नाता तोड रहे है। वहीं नए अपराधियों का भी मनोबल गिरा कर उन्हें अपराधों से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि वे रायपुर शहर के अपराधों की हफ्तावार समीक्षा कर रहे है । उन्होंने थाना प्रभारियो से कहा है की वे रात में आने वाले मामलों के बारे में सुबह के वक़्त प्रभार लेने वाले पुलिस कर्मियों को विस्तार से जानकारी दे जिससे लोगो को परेशानी का सामना न करना पड़े।उनका कहना है कि साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही लोगो को जागरूक करने भी वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा है की वे संगे य अपराधों को रोकने का प्रयास करे। कोई भी व्यक्ति शिकायत करने आय तो उसकी शिकायत दर्ज करे। उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करे। साथ ही ईमानदारी मेहनत से कार्य कर बेहतर पोलिसिंग पेश करे।
उनका कहना है कि नशे का कारोबार खत्म करने के भी प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए स्कूलों में भी जागरूकता का प्रयास होना चाहिए। अभिभावकों को जागरूक होने की जरूरत है साथ ही नशे के लिंक को रोकने की जरूरत है। वे नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाले है।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता