Ro no D15139/23

– सरस्वती सोनी को फिर से मिलने लगा योजनाओं का लाभ

राजनांदगांव 11 जून 2026। जिला प्रशासन की त्वरित पहल से राजनांदगांव शहर के रामनगर मोतीपुर निवासी श्रीमती सरस्वती सोनी को राशन और महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। रामनगर मोतीपुर निवासी श्रीमती सरस्वती सोनी को कई महीनों से राशन और महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में जीवन-यापन कर रही सरस्वती सोनी ने अपनी समस्या लेकर कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए। आवेदन के परीक्षण में पता चला कि आधार अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें दोनों योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा था। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर उनका आधार अपडेट कराया गया तथा महतारी वंदन योजना और राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण की गई। आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें दोनों योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिलने लगा।
श्रीमती सरस्वती सोनी ने बताया कि उनके पति का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। पति के निधन के बाद वे अकेले रहकर दूसरों के घरों में खाना बनाने और छोटे बच्चों की मालिश का कार्य कर अपना जीवन-यापन कर रही हैं। योजनाओं का लाभ बंद होने से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देने के बाद उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। अब राशन और महतारी वंदन योजना की राशि नियमित रूप से मिलने लगी है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला

      अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, सतत विकास और जल निस्पंदन जैसे विषयों को प्रयोगों और मॉडलों के जरिए समझेंगे विद्यार्थी मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा – बच्चों में वैज्ञानिक सोच…

    Read more

    बिहान की दीदियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को राखी बांधकर दी बधाई, साझा किए गुजरात भ्रमण के अनुभव

      कबीरधाम जिले के 17 बिहान समूहों की दीदियों और 17 पशुपालकों को गुजरात के बनासकाठा के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया था रायपुर, 27 अगस्त 2026/ कबीरधाम जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक