सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, क्राउन पहनते ही आंखों से छलके आंसू

भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो क्राउन पहनते हुए बेहद इमोशनल दिख रही हैं।

नई दिल्ली, (IMNB): मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का एलान हो चुका है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 में भारत की सरगम कौशल ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी ताज पोसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स और देश वापसी देश का मान बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए बधाई दे रहे हैं।

क्राउन जीतने पर इमोशन हुईं सरगम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सरगम कौशल गुलाबी कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और मिसेज इंडिया का क्राउन जीतने के बाद सरगम की आंखों से खुशी के आंसू छलकते हुए दिख रहे हैं।

 21 सालों बाद भारत लौटा ताज

जानकारी के अनुसार, सरगम ने मिस वर्ल्ड 2022 में खिताब अपने नाम कर 21 सालों बाद ताज को भारत में फिर से लेकर आ रही हैं। सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने ये ऐतिहासिक ताज अपने नाम किया था। वहीं, उन्होंने साल 2001 में इस क्राउन को अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर ने बधाई देते हुए लिखा, सरगम तुम बधाई हो इस जर्नी का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।

इन बॉलीवुड सितारों ने लिया भाग

अमेरिका के लास वेगास में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्यूरी पैनल में विवेक ओबेरॉय, एक्ट्रेस सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कालकारों ने शामिल थीं।

कौन हैं सरगम कौशल

आपको बता दें कि सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। सरगम मॉडल होने के साथ-साथ एक टीचर भी हैं। उन्होंने साल 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और खिताब अपने नाम किया। अब उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022 में भाग लिया और क्राउन अपने नाम कर इतिहास रच दिया। जानकारी के मुताबिक, सरगम कौशल के पति इंडियन नेवी में हैं। सरगम, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक टीचर थी। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

Related Posts

दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो, कमलमय हुआ पूरा शहरदु दुर्ग शहर के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा है जरूरी

  दुर्ग/रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार और सभी…

अश्लील सामग्री मुक्त भारत बनाने के लिए केंद्र लाए कड़ा कानून : प्रो.द्विवेदी 0 वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संवाद कार्यक्रम में ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा

भोपाल, 9 फरवरी।भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर संजय द्विवेदी का कहना है कि अश्लील सामग्री मुक्त भारत बनाने के लिए केंद्र सरकार को कड़ा कानून लाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *