Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य

 

राजनांदगांव 24 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा निवासी श्रीमती सरिता सोनवानी ने अपने घर की छत में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है। जिससे उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है और ऋणात्मक बिजली बिल आ रहा है। श्रीमती सरिता सोनवानी ने बताया कि उन्होंने ग्राम बरगा में योजना के तहत सबसे पहले अपने घर में सोलर पैनल स्थापित कराया है। उनके इस प्रयास से गांव के अन्य लोगों में भी योजना के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा कई परिवार अब सोलर पैनल लगाने के लिए रूचि दिखा रहे हैं।
श्रीमती सरिता सोनवानी ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने से पहले उनके घर में बिजली की खपत अधिक होने के कारण गर्मी के मौसम में बिजली बिल लगभग 2 हजार रूपए प्रतिमाह तक पहुंच जाता था। बढ़ते बिजली खर्च से राहत पाने के लिए वे किसी स्थायी समाधान की तलाश में थी। इसी दौरान उन्हें ग्राम पंचायत सचिव से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। योजना से प्रेरित होकर उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत वेन्डर का चयन किया तथा बैंक ऋण के लिए आवेदन किया। बैंक द्वारा त्वरित प्रक्रिया पूरी करने के बाद जनवरी 2026 में उनके घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कर दिया गया। स्थापना के बाद उन्हें एक माह के भीतर योजना के अंतर्गत 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी भी प्राप्त हुई, जिससे उनकी आर्थिक जिम्मेदारी काफी कम हो गई।
श्रीमती सरिता ने बताया कि सोलर पैनल का रख-रखाव बेहद सरल है और इसके संचालन में अतिरिक्त खर्च नहीं होता। सोलर पैनल लगने के बाद उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, उनके घर में खपत से अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा है, जिससे अतिरिक्त यूनिट विद्युत ग्रिड में भेजी जा रही हैं। इसके बदले उन्हें भविष्य में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे न केवल बिजली बिल में बचत होती है, बल्कि स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलता है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए