Ro no D15139/23

सविता रजक बकरी पालन व्यवसाय को बढ़ा रही आगे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मिला लाभ

जशपुरनगर 20 सितम्बर 2025/ केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुलदुला ब्लॉक के ग्राम छेड़डाड़ की रहने वाली श्रीमती सविता रजक इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। बिहान योजना के तहत पीएम मुद्रा लोन का लाभ उठाते हुए उन्होंने बकरी पालन का व्यवसाय शुरू किया और आज अपने पैरों पर खड़ी होकर गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।

सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली श्रीमती सविता का सपना था कि वह परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारते हुए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकें। अपने इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने बिहान योजना के तहत महिला ग्राम संगठन से जुड़कर अपना सफर शुरू किया। समूह के माध्यम से उन्हें बैंक लिंकेज, महिला ग्राम संगठन से 50 हज़ार रुपए तथा पीएम मुद्रा लोन के तहत 1 लाख रुपए का सहयोग मिला। इस राशि से उन्होंने बकरी पालन की शुरुआत की, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी।
बकरी पालन से श्रीमती सविता को प्रतिमाह लगभग 10 हज़ार रुपए की आय हो रही है। इस आय से वह अपने बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतें पूरी कर रही हैं। धीरे-धीरे अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने तथा अधिक लाभ अर्जित करने की दिशा में भी वह निरंतर प्रयास कर रही हैं। श्रीमती सविता कहती हैं कि बिहान योजना और पीएम मुद्रा लोन से मिले सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखाया है। इसके साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर और महतारी वंदना योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो रही है। इन योजनाओं से उनके परिवार को स्थायी सहारा मिला है और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!