Ro no D15139/23

बड़ी डिग्री को कह दो Bye-Bye! अब इन शॉर्ट टर्म कोर्स की मदद से कमाएं लाखों

आज के समय में किसी के पास समय नहीं है. यही कारण है कि 3 से 12 महीने के शॉर्ट टर्म कोर्स युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. ऐसे में आइए, जानते हैं ऐसे शॉर्ट टर्म कोर्स, जिसकी मदद से आप लाखों कमा सकते हैं.

आज के डिजिटल दौर में करियर बनाने के लिए अब सिर्फ लंबी-लंबी डिग्रियां ही इकलौता रास्ता नहीं रहीं. तेजी से बदलते जॉब मार्केट में कंपनियां अब स्किल्स को ज्यादा महत्व दे रही हैं. यही वजह है कि 3 से 12 महीने के शॉर्ट टर्म कोर्स युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. कम समय, कम फीस और जल्दी जॉब मिलने की वजह से ये कोर्स उन स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए भी बेहतर विकल्प (Best Career Options) बन गए हैं, जो जल्दी कमाई की शुरुआत करना चाहते हैं.

Best Short Term Course After 12th: डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में सोशल मीडिया मार्केटिंग, SEO, गूगल ऐड्स, कंटेंट मार्केटिंग और ईमेल मार्केटिंग जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं. इस कोर्स के बाद स्टूडेंट्स डिजिटल मार्केटर, सोशल मीडिया मैनेजर, SEO एग्जीक्यूटिव जैसे पदों पर काम कर सकते हैं. शुरुआती सैलरी 20 से 40 हजार रुपये महीने तक होती है, जो अनुभव के साथ लाखों में पहुंच सकती है.

Best Short Term Course After 12th: डेटा साइंस

डेटा साइंस आज के समय का सबसे ज्यादा डिमांड वाला कोर्स माना जाता है. इसमें डेटा एनालिसिस, पायथन, मशीन लर्निंग और बिजनेस एनालिटिक्स जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. इस कोर्स के बाद डेटा एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट और बिजनेस एनालिस्ट जैसे प्रोफाइल पर जॉब मिलती है. शुरुआती पैकेज 6 से 10 लाख रुपये सालाना तक हो सकता है.

Best Short Term Course After 12th: AI/ML (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग)

AI/ML कोर्स में स्मार्ट सिस्टम बनाना, चैटबॉट, ऑटोमेशन टूल्स और प्रेडिक्शन मॉडल तैयार करना सिखाया जाता है. इस फील्ड में AI इंजीनियर, मशीन लर्निंग इंजीनियर और रिसर्च एनालिस्ट जैसे करियर ऑप्शन हैं. फ्रेशर्स के लिए भी 7 से 12 लाख रुपये सालाना पैकेज मिल सकता है.

Best Short Term Course After 12th: वेब डेवलपमेंट

वेब डेवलपमेंट कोर्स में HTML, CSS, JavaScript, React और बैकएंड डेवलपमेंट सिखाया जाता है. इसके बाद वेब डेवलपर, फ्रंटएंड या फुल स्टैक डेवलपर के तौर पर काम किया जा सकता है. शुरुआती सैलरी 3 से 6 लाख रुपये सालाना से शुरू होकर अनुभव के साथ 10 लाख रुपये से ज्यादा तक जा सकती है.

Best Short Term Course After 12th: UX/UI डिजाइन

UX/UI डिजाइन कोर्स में मोबाइल ऐप और वेबसाइट के डिजाइन से जुड़ी स्किल्स सिखाई जाती हैं. इसके बाद UX डिजाइनर, UI डिजाइनर और प्रोडक्ट डिजाइनर जैसे रोल मिलते हैं. शुरुआती पैकेज 4 से 8 लाख रुपये सालाना तक हो सकता है.

Best Short Term Course After 12th: साइबर सिक्योरिटी

डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों के चलते साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है. इस कोर्स में नेटवर्क सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग और डेटा प्रोटेक्शन सिखाया जाता है. इसके बाद साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट, एथिकल हैकर और सिक्योरिटी इंजीनियर के रूप में करियर बनाया जा सकता है. शुरुआती पैकेज 5 से 10 लाख रुपये सालाना तक होता है.

  • Related Posts

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      *पैट्रोल सस्ता-विपक्ष खस्ता, हेडिंग और ये लाईन पढ़कर पूरी खबर समझ में आ गयी होगी।* कुछ और कहने की जरूरत शायद नहीं है। नेशनल ट्राईबल गेम में अधिकारियों का…

    Read more

    Galaxy A57 और A37 की कीमत का ऐलान, मिल रही ₹3000 तक की छूट

    Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G स्मार्टफोन्स की कीमत का ऐलान कंपनी ने कर दिया है. दोनों मॉडल्स की प्री-बुकिंग भी कंपनी ने शुरू कर दी है. खास…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत