Ro no D15139/23

महेश बाबू की 1000 करोड़ी फिल्म के वो 5 सीन्स जो रोंगटे खड़े कर देंगे, दिखी SS Rajamouli की क्लास

Mahesh Babu Film Varanasi: बाहुबली और आर आर आर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर एस एस राजामौली एक और मास्टरपीस लेकर आने जा रहे हैं. उनकी फिल्म का टाइटल वाराणसी रखा गया है और ये फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

महेश बाबू की फिल्म वाराणसी का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली है. फिल्म में महेश बाबू के लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. इसके अलावा फिल्म के 3 मिनट 40 सेकंड के फर्स्ट लुक में और भी बहुत कुछ है जो इंटरेस्टिंग है. आइए इसे 5 सीन्स से जानते हैं

खुले मैदान और पहाड़ के बीच फिल्म के कई सीन्स शूट हुए हैं. इस सीन को ही देख लीजिए. इसमें जहां एक तरफ हरियाली नजर आ रही है वहीं दूसरी तरफ ऊंचे पहाड़ों की वादियां. फर्स्ट लुक का ये सीन पॉजिटिव वाइब दे रहा है.

वाराणसी को दुनिया का सबसे पुराना बसा हुआ शहर माना जाता है. इस फिल्म के इस सीन में वाराणसी के घाट की अद्भुत झलक नजर आ रही है. गंगा नदी पर सूरज की परछाई और किनारे पर बसे शहर की अद्भुत झलक नजर आ रही है.
फर्स्ट लुक के इस सीन में अंटार्टिक ओसियन की झलक भी देखने को मिल रही है. कैसे ऐसी जगह पर कोई एग्जिस्टेंस की कल्पना की गई होगी और कैसे लड़ाई के सीन्स को कनेक्ट किया होगा ये भी फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है.

फिल्म का ये सीन सबसे विशाल और आकर्षक है. बताने की जरूरत नहीं है कि इस सीन में हनुमान भगवान की छवि दिखाई गई है. फिल्म से ये सीन काफी चर्चा में है लेकिन इससे कहानी की कोई कल्पना नहीं की जा पा रही है. मगर आसमान पर हनुमान भगवान की ये आकृति जितना मनमोहक है उतनी ही रोंगटे खड़ी कर देने वाली भी है.

फिल्म के फर्स्ट लुक का ये सीन सबसे सस्पेंसिव है और इस सीन को देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी. सीन में देखा जा सकता है कि कैसे इसमें एक तरफ भगवान राम धनुष-बाण के साथ एक्शन मोड में हैं और सामने से हनुमान भगवान की आकृति नजर आ रही है. फर्स्ट लुक के इस सीन ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार