Ro no D15139/23

नंदनवन जंगल सफारी में स्कूली बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण का पाठ

रायपुर, 21 मई 2025/ स्कूली बच्चे गर्मियों की छुट्टी में रचनात्मक कार्य सीख रहे हैं। इन बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जोड़ने के लिए जंगल सफारी का भी भ्रमण कराया जा रहा है। 19 से 24 मई 2025 तक नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप करने के निर्देश दिए थे।

समर कैंप में स्कूली बच्चों को आस-पास के प्राकृतिक वातावरण, वन्य जीवों, जल संरक्षण जैसे विषयों की जानकारी दी जा रही है। समर कैंप न केवल बच्चों को प्रकृति से जोड़ता है, बल्कि उनमें पर्यावरण संरक्षण की भावना भी जाग्रत करता है। यह शिविर आने वाली पीढ़ी को एक संवेदनशील पर्यावरण प्रहरी के रूप में तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
नंदनवन जंगल सफारी संचालक श्री थेजस शेखर ने बताया कि भेलवाडीह, गिरहोला, सेक्टर-26 और रायपुर के आसपास के क्षेत्रों से आए 26 प्रतिभागी बच्चे इस कैम्प में पूरे उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। नंदनवन जंगल सफारी द्वारा आयोजित यह समर कैम्प के पहले दो दिनों में विद्यार्थियों ने बर्ड वॉचिंग के माध्यम से पक्षियों की पहचान, व्यवहार और पर्यावरण में उनकी भूमिका को करीब से जाना और समझा। विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर ‘हनी-बी‘ की विविध प्रजातियों और परागण में उनकी भूमिका पर जानकारी देकर उनके पारिस्थितिकीय महत्व को रेखांकित किया गया।
उन्होंने बताया कि समर कैंप के तीसरे दिन का आकर्षण तितली उद्यान (Butterfly Garden) का भ्रमण रहा। जहां बच्चों ने तितलियों के जीवन चक्र, प्रजातियों और उनके पारिस्थितिकीय योगदान को जानने के साथ-साथ रंग-बिरंगी तितलियों की चित्रकारी और पेंटिंग में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रकृति व वन्यजीवों से जुड़ी प्रेरक कहानियाँ और व्यक्तिगत अनुभव साझा कर अपने पर्यावरणीय चेतना को और बढ़ाया।

  • Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि :10.30 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

    *छत्तीसगढ़ की चिकित्सा क्षमता, मानवीय संवेदना और विशेषज्ञता का अद्वितीय उदाहरण* *मरीज के पीठ का बोझ हटा, जिंदगी फिर मुस्कुराई* *रायपुर, 11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डॉ. भीमराव अम्बेडकर…

    Read more

    वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात

    *उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया उक्त महत्वपूर्ण कार्य का भूमिपूजन* रायपुर 11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब