Ro no D15139/23

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने राजनांदगांव में नवनिर्मित बॉक्सिंग रिंग सेट एवं आर्चरी रेंज का किया शुभारंभ

रायपुर, 10 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने राजनांदगांव स्थित डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित बॉक्सिंग रिंग सेट और आर्चरी रेंज का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम से विद्यालय परिसर में खेलों के प्रति उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला। मंत्री श्री यादव ने बॉक्सिंग रिंग का निरीक्षण किया तथा छात्राओं द्वारा प्रदर्शित बॉक्सिंग मुकाबले का अवलोकन करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि राजनांदगांव सहित पूरे प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। जिले में उपलब्ध हो रही नई खेल संरचनाओं से युवा खिलाड़ियों को न केवल बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त बॉक्सिंग रिंग और आर्चरी रेंज की स्थापना से खिलाड़ियों को सुरक्षित, अनुशासित और प्रेरणादायी वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा और निखरेगी।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री यादव ने विद्यालय की छात्राओं से उनके अध्ययन, सीखने की परिस्थितियों और शिक्षकों से संवाद की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित अभ्यास करने और खेल व शिक्षा दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी विद्यालय में विकसित नई खेल सुविधाओं की सराहना की और इसे जिले के खेल विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, श्री भावेश बैद, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग श्री आर.एल. ठाकुर, उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री आशुतोष चावरे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, एसडीएम राजनांदगांव, जिला परियोजना अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्राएँ, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!