Ro no D15139/23

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में “सम्पूर्णता अभियान 2.0“ के तहत विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर 18 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल  के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के अंतर्गत संचालित “सम्पूर्णता अभियान 2.0“ के तहत शिक्षा विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखण्ड के 33 संकुलों से विज्ञान एवं गणित विषय के चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा गणित एवं विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देव कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन एवं प्रतिस्पर्धा के माध्यम से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आलोक कुमार सिंह, बीआरसीसी श्री त्रिपेश पाण्डेय  उपस्थित रहे।

ये रहे विजेता-
गणित विषय की प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक शाला अंरो के धनंजय पैकरा ने प्रथम स्थान, पूर्व माध्यमिक शाला जुनाग लखनपुर की खुशी ठाकुर ने द्वितीय स्थान, पूर्व माध्यमिक शाला जुंडटुरा के दिलीप राजवाड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान विषय की प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक शाला बलंगी के सोन राजवाड़े ने प्रथम स्थान, पूर्व माध्यमिक शाला लटपटरा के शबनम ने द्वितीय स्थान, पूर्व माध्यमिक शाला पुटू के विकास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!