Ro no D15139/23

कोरिया में विज्ञान का उत्सव-मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम ने रचा इतिहास

मानवता के लिए विज्ञान, समाज के लिए विज्ञान, सोच में विज्ञान

रायपुर । विज्ञान और खगोलशास्त्र के प्रति विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ावा देने हेतु कोरिया जिले में पहली बार एक ऐतिहासिक पहल की गई। जिला प्रशासन कोरिया, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी और ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में ‘मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल, बैकुण्ठपुर के मिनी स्टेडियम में 10 मई 2025 को किया गया। यह कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्पद अनुभव भी साबित हुआ।

इस अभिनव कार्यक्रम में जिले के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच और खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को जागृत करना। विद्यार्थियों को टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्रमा, मंगल ग्रह और बृहस्पति का अवलोकन करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें ब्रह्मांड की विशालता और रहस्य का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे हुई, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों को एलईडी स्क्रीन पर ब्रह्मांड से संबंधित अद्भुत जानकारियाँ और दृश्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान खगोलीय पिंडों की जानकारी दी गई और वैज्ञानिकों द्वारा ब्रह्मांड की विभिन्न घटनाओं को सरल भाषा में समझाया गया।

मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना रजवाड़े ने इस अनूठे प्रयास की सराहना की और विद्यार्थियों को विज्ञान की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सशक्त करने वाला आयोजन

इस कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी के ऑल इंडिया कमेटी के सदस्य श्री पतित पावन कुइला, काउंसिल सदस्य श्री विजय कुमार, छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री पूजा शर्मा तथा कोरिया प्रभारी श्री कमल डडसेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। टेलीस्कोप विशेषज्ञ श्री जीवन साहू और नीरज कुमार ने छात्रों को खगोलीय पिंडों के अवलोकन में मार्गदर्शन दिया।

विज्ञान की सोच, समाज का भविष्य

कार्यक्रम का मूलमंत्र मानवता के लिए विज्ञान, समाज के लिए विज्ञान, सोच में विज्ञान’ विद्यार्थियों के मन में गूंजता रहा। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतने पास से चंद्रमा और ग्रहों को देखा और यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।

निश्चित ही इन दूरस्थ क्षेत्रों में वैज्ञानिक चेतना का संचार करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है, परंतु जिला प्रशासन और विज्ञान संस्थाओं ने मिलकर यह सिद्ध कर दिया कि प्रयास और संकल्प से कोई भी कार्य असंभव नहीं। यह कार्यक्रम न केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि रहा, बल्कि भावी वैज्ञानिकों के लिए एक प्रेरणादायक मंच भी बना।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल