Ro no D15139/23

वैज्ञानिक सोच बच्चों के भविष्य का मजबूत आधार- विधायक गोमती साय

राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता 2025-26 का हुआ भव्य समापन
बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर दिया जोर
प्रदेश के 9 जोन से 549 प्रतिभागी हुए शामिल
कार्यक्रम में सांसद श्री राठिया सहित विधायक श्रीमती साय एवं श्रीमती भगत हुए शामिल

जशपुरनगर 15 नवम्बर 2025/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता 2025-26 का समापन समारोह आज उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। 12 से 15 नवम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका, प्रश्न मंच, विज्ञान संगोष्ठी तथा विज्ञान क्लब प्रतियोगिता जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 जोन के 549 प्रतिभागी शामिल हुए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत भी शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में जिज्ञासा, तर्कशीलता तथा समस्या समाधान क्षमता को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत नवाचारी मॉडल न केवल रचनात्मक सोच का परिचय देते हैं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान की दिशा में उनके प्रयासों को भी दर्शाते हैं। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जीवन के प्रत्येक निर्णय और कदम में आवश्यक बताया और बच्चों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जशपुर श्री अरविन्द कुमार भगत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद जशपुर श्री यशप्रताप सिंह जूदेव, अध्यक्ष जनपद पंचायत जशपुर श्री गंगाराम भगत सहित कलेक्टर श्री रोहित व्यास, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, प्राचार्य डाइट जशपुर श्री एम.जेड.यू सिद्दीकी सहित शिक्षक एवं विद्यार्थीगण मौजूद रहे।
भारत तकनीकी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा आगे –
कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों की सराहना की। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा आगामी राष्ट्रीय स्तरीय गतिविधियों हेतु चयनित प्रतिभागियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर सांसद श्री राठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाना है। इस उपलब्धियों को हासिल करने के लिए उच्च वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर भी काम करना होगा। देश के भविष्य बच्चों की वैज्ञानिक कला को निखारने बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी मेला लगाया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना है। इसमें बच्चे अपनी कुशल एवं वैज्ञानिक हुनर को दिखाएंगे। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भी बच्चों को संबोधित कर उन्हें लगातार आगे बढ़ने और अपनी तर्क और वैज्ञानिक कला को निखारते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भारत तकनीकी दृष्टि से लगातार आगे बढ़ रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल, चंद्रयान, मंगलयान जैसे उच्च प्रौद्योगिकी तकनीक भारत में ही विकसित की जा रही है। यह तकनीक बच्चों की वैज्ञानिक दृष्टिकोण को निखारने के लिए प्रेरित करेगा।
राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल –
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान मेला  कार्यक्रम विकास खण्ड स्तर, जिला स्तर, जोन स्तर एवं राज्य स्तर आयोजित हुई। अंत में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी। 12 से 15 नवंबर तक 12 विधाओं में प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें 09 जोन से छात्र एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को मिलाकर कुल 549 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 22 लोगों ने प्रथम स्थान, 20 प्रतिभागियों ने द्वितीय स्थान एवं 13 प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष एक प्रमुख विषय का चयन किया जाता है, इस वर्ष 2025-26 में प्रमुख विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत है। इसके उप कथानक अन्य सात विषय हैं। इन सातों विषयों पर राष्ट्रीय विज्ञान के तीन-तीन मॉडल प्रदर्शनी हेतु प्रस्तुत किये जाते हैं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 162, पश्चिम भारत विज्ञान मेला में 81 प्रतिभागी, विज्ञान नाटिका में 72 प्रतिभागी, प्रश्न मंच में 36 प्रतिभागी, और विज्ञान क्लब में 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
समारोह के अंत में शिक्षकों, विज्ञान क्लबों, आयोजकों एवं विद्यालय परिवार के प्रयासों को सराहा गया तथा प्रतियोगिता को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना को प्रोत्साहित करने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल