Ro no D15139/23

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत “स्वस्थ मॉं दिवस “ पर आयोजित शिविरों में  9047  हितग्राहियों की स्क्रीनिग

कोरबा 30 सितंबर 2025/

जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में में शिविर लगाकर हितग्राहियों का स्वास्थ्य जॉच किया जा रहा है तथा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, पोषण आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि  विकासखण्डों में  सोमवार 29  सितंबर  को ”स्वस्थ मॉं दिवस“ थीम  पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया साथ ही साथ ही घंटाघर में आयोजित रामलीला, गरबा मैदान स्वास्थ्य विभाग की कॉलोनी, दशहरा मैदान, एनटीपीसी, लाल मैदान सीएसईबी में उपस्थित महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों का स्वास्थ्य जॉंच किया गया जिसमें नौ हजार 47 लोगों की विभिन्न बिमारियो की स्क्रीनिग किया गया। एनसीडी से संबंधित हायपरटेंशन के पांच हजार 20, शुगर के चार हजार 890, कैंसर (ओरल,ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल)के चार हजार 401 की जॉंच किया गया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 593 गर्भवती महिला, चार हजार 583 महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों का एनिमिया जॉंच तथा 103 बच्चों को टीकाकृत किया गया। क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तीन हजार 744 लोगों की स्क्रीनिग किया गया तथा 38 लागों को निक्षय मित्र बनने मोटीवेट कर पंजीकृत किया गया। सिकल सेल जॉंच अभियान के तहत कुल एक हजार 347 लोगों का सिकल साल्युबिलिटी जॉंच किया गया तथा आयुष्मान भारत अभियान के तहत 13 लोगों का वयवंदन कार्ड बनाया गया।
कलेक्टर श्री  अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के जनप्रतिनिधयों, नागरिकों, महिलाओं तथा किशोरियों से आग्रह किया है कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य जॉंच करायें।

  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है