Ro no D15139/23

जिला पंचायत सदस्य हेतु भरे गए निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई

कुल 14 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 99 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

जशपुरनगर 04 फरवरी 2025 / नगरीय निकायों में चुनाव के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में प्रशासन द्वारा तीव्र गति से की जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देशों के परिपालन करने के साथ ही बारीकियों का ध्यान रखते हुए अधिकारी-कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से चुनाव कार्य में डटे हुए हैं।  जशपुर में जिला पंचायत सदस्य हेतु कुल 14 निर्वाचन क्षेत्र के लिए 99 नाम निर्देशन पत्र भरे गए हैं। इन सभी निर्देशन पत्रों का संवीक्षा आज जिला पंचायत सभागार कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी श्री अभिषेक कुमार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री प्रदीप राठिया, श्री टीपी भावे एवं कुसुम बड़ा द्वारा किया गया। संवीक्षा कार्य का ऑब्जर्वर श्री सुनील चंद्रवंशी द्वारा निरीक्षण भी किया गया।
ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र 27 जनवरी से 3 फरवरी तक भरे गए थे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरान्त 6 फरवरी तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण हेतु मतदान क्रमशः 17 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी की प्रातः 7 बजे से अपराह्न 03 बजे तक की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य स्तर पर परिणामों की घोषणा प्रथम द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 20 फरवरी, 23 फरवरी और 25 फरवरी को की जाएगी।

  • Related Posts

    जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त

    जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन की प्राप्त सूचना पर वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। अवैध बोर खनन में लगे 2 वाहनों को जप्त किया…

    Read more

    आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, शिकायत पर जांच में कार्य संतोषप्रद पाया गया संयुक्त निरीक्षण में शासन के मापदण्डों के अनुरूप निर्माण की हुई पुष्टि

    जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ ग्राम पंचायत जोरण्डाझरिया (नीमटोला) में संचालित आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच कराई गई। मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले