Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में नीट यूजी 2025 की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 13 सितम्बर से प्रारंभ

रायपुर, 12 सितम्बर 2025/

छत्तीसगढ़ राज्य में नीट यूजी 2025 के अंतर्गत एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया दिनांक 13 सितम्बर 2025 से प्रारंभ की जा रही है। इस चरण में पात्र अभ्यर्थियों के लिए नवीन पंजीयन की अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा तथा दंत महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए संस्था चयन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2025 रखी गई है। यह सुविधा पूर्व से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, पहले से प्रवेशित छात्रों को अपग्रेडेशन का विकल्प भी प्रदान किया गया है।

*महत्वपूर्ण निर्देश*
• अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित समस्त जानकारी, रिक्त सीटों की सूची एवं अन्य विवरण निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in पर देख सकते हैं। विस्तृत समय-सारिणी एवं सीट आवंटन की प्रक्रिया, राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा नवीन कार्यक्रम जारी करने के पश्चात प्रकाशित की जाएगी। सीटों का आवंटन पूरी तरह प्रावीण्यता के आधार पर राज्य स्तरीय काउंसलिंग समिति द्वारा किया जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी अनाधिकृत व्यक्ति, एजेंट या संस्था के माध्यम से भाग न लें। किसी भी प्रकार के झूठे वादों या धोखाधड़ी से सतर्क रहें।

  • Related Posts

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    *‘गौरा’ -राष्ट्रीय दृश्य कला प्रदर्शनी* रायपुर, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) गौरा में आपका स्वागत है। यह प्रदर्शनी आने वाले सभी लोगों के लिए खुशी, प्रेरणा और चिंतन का…

    Read more

    बजट क्वेस्ट 2026: MY भारत छत्तीसगढ़ ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया

    **रायपुर | बजट क्वेस्ट 2026 — राष्ट्रीय स्तर** भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत, MY भारत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘बजट क्वेस्ट 2026’ के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह