Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण

*कम डिजिटाईजेशन वाले मतदान केन्द्रों में अधिकारियों को दिए तत्काल सुधार के निर्देश*

रायपुर, 19 नवम्बर 2025।
प्रभारी सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने कल खैरागढ़ जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अमलीपारा, घनेली, मदराकुही, सलौनी, रेंगाकठेरा, जालबांधा, जोरातराई, पवनतरा, अतरिया, चंदैनी और मंडला सहित कई मतदान केंद्रों का स्थल निरीक्षण कर मतदाता सूची अद्यतन की वास्तविक प्रगति देखी।

प्रभारी सचिव ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि घर-घर जाकर गणना पत्रक के माध्यम से मतदाता सत्यापन कार्य पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे, वहीं मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नामों को नियमानुसार हटाया जाए, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित और अद्यतित रहे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई मतदान केन्द्रों में डिजिटाईजेशन का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर गंभीरता जताई। प्रभारी सचिव ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटाईजेशन कार्य में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को मतदाता जागरूकता गतिविधियों को और सक्रिय बनाने तथा पात्र मतदाताओं को आगामी निर्वाचन में मतदान हेतु प्रेरित करने की भी सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ठाकुर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू तथा संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र

      नंदनवन जंगल सफारी नवाँ रायपुर में पर्यटकों के लिए कई प्रकार की रोमांचक सफारी राइड्स उपलब्ध हैं, जिनमें शाकाहारी सफारी, टाइगर सफारी, भालू सफारी और लायन सफारी प्रमुख हैं।…

    Read more

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने नर हरा। वाटरफाल में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । क्षेत्र में और बेहतर पर्यटन व्यवस्थाओ पर चर्चा की

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए