Ro no D15139/23

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने वृद्धाश्रम और सखी सेंटर का किया औचक निरीक्षण

*“पीड़ितों को न्याय और सहायता में देरी नहीं होनी चाहिए” –सुश्री पायल टोपनो*

रायपुर , 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर की सचिव एवं वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश सुश्री पायल टोपनो ने स्नेह सम्बल वृद्धाश्रम तिलसिवां तथा सखी वन स्टॉप सेंटर सूरजपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर विधिक सहायता एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

वृद्धाश्रम में उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा नालसा की वरिष्ठ नागरिक विधिक सेवा योजना की जानकारी दी। साथ ही लीगल एड क्लीनिक, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

सखी वन स्टॉप सेंटर में सचिव ने आश्रित महिलाओं से चर्चा कर काउंसलिंग, सुरक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी, आश्रय कक्ष, रसोईघर एवं अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

सुश्री पायल टोपनो ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद महिला या बुजुर्ग को न्याय एवं कानूनी सहायता प्राप्त करने में देरी नहीं होनी चाहिए और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन