Ro no D15139/23

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के राजनांदगांव जिला प्रवास के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एएसएल की बैठक आयोजित

राजनांदगांव 03 नवम्बर 2025। उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन के 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिला प्रवास के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एएसएल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महापौर श्री मधुसूदन यादव, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा एवं एएसएलआर श्री रूपेश कुमार उपस्थित थे। पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य ने उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन के एक दिवसीय प्रवास में सुरक्षा एवं प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित रकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन के 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिला प्रवास के दृष्टिगत आवश्यक तैयारी की जा रही है। उन्होंने हेलीपेड, कार्यक्रम स्थल में पेयजल, पार्किंग, रोड मैप, स्वास्थ्य परीक्षण टीम, फायर ब्रिगेड, मंच एवं बैठक व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगों के लिए ड्यूटी पास जारी किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत डबल बैरिकेटिंग करने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय करते हुए कार्य करेंगे तथा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने हेलीपेड, यातायात व्यवस्था, पार्किंग के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पास समय पर जारी हो जाना चाहिए। बैठक में श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री सौरभ कोठारी, श्री भावेश बैद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस श्री गजेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतमचंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, पद्मश्री पुखराज बाफना, श्री अशोक मोदी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान