Ro no D15139/23

चयनित अभ्यर्थियों को ट्राईबल यूथ हॉस्टल नई दिल्ली में रहकर पढ़ने का मिलेगा मौका प्राक्चयन परीक्षा के लिए 1087 अभ्यर्थी देंगें परीक्षा

राजीव युवा उत्थान योजना  अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी हेतु 28 दिसंबर को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।  इसके लिए रायपुर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर,में 386 अभ्यर्थी जबकि प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सडडू,  में 701अभ्यर्थियों के परीक्षा में सम्मिलित होने संबंधी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार प्राक्चयन परीक्षा में  कुल 1087 अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा दोपहर 12.00 से 2:00 तक आयोजित होगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in तथा https://hmstribal.cg.nic.in का अवलोकन कर परीक्षा केंद्र, रोल नंबर की जानकारी एवं फोटोयुक्त प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जा सकते हैं।

    गौरतलब है कि ट्रायबल यूथ हॉस्टल राज्य के वंचित वर्गो के बच्चों को सिविल सर्विसेस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वर्ष 2013-14 से शुरू किया गया था। यहां प्रतिभावान युवाओं को देश की राजधानी नई दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु सपूर्ण सुविधा प्रदान की जाती है।

    ट्रायबल यूथ हॉस्टल में प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होता   है। हॉस्टल के लिए चयनित युवाओं को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, अध्ययन कक्ष, पुस्तकालय, उत्कृष्ट कोचिंग और नियमित मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

       मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए ट्रायबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या में  वृद्धि कर 200 सीट कर दी है।

 इनमें अनुसूचित जनजाति हेतु 100, अनुसूचित जाति हेतु 60 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 40 सीट निर्धारित हैं। पूर्व में यहां 50 सीट की स्वीकृति थी। वर्तमान में कुल स्वीकृत सीट 200 में से 165 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। वर्ष 2013-14 से लेकर अब तक इस योजना के माध्यम से कुल164 विद्यार्थी लाभान्वित होकर विभिन्न पदों पर चयनित हुए हैं।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं