Ro no D15139/23

प्लेसमेंट में चयनित सिपेट के विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

कलेक्टर ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

कोरबा 25 जून 2025/ केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा, रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करने वाला संस्थान हैं।
सिपेट में एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाता है। रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान के लिए सिपेट, कोरबा में आधुनिक तकनीकी एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है जो प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार प्रदान करने में अवसर एवं सहयोग प्रदान करता है। वर्ष 2022 में कलेक्टर कोरबा द्वारा 10 आर्थिक सामाजिक कमजोर वर्ग के छात्रों को जिला खनिज न्यास मद द्वारा सिपेट कोरबा के रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया गया। जिसमें इन विद्यार्थियों के शिक्षा का खर्च डीएमएफ कोरबा कलेक्टर कार्यालय द्वारा वहन किया गया। तीन वर्षीय पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को देश के प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्लेसमेंट दिया गया। डिप्लोमा इन प्लास्टिक इंजीनियरिंग से आई गौरव राव, गौरव कुमार, सुरेश, राजेश चौहान का चयन में. लुमेक्स करनगिला ऑटो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पुणे और दुर्गा रानी नायक, सरस्वती मुंडा, रेहाना खातून का चयन में. एस पी आर ताकाहाता प्रिसिशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड राजस्थान में हुआ है। डिप्लोमा इन प्लास्टिकस प्रोडक्ट एंड मोल्ड डिजाइनिंग से प्रीती सिंह का चयन में. लुमेक्स मानव अलाइएड टेक्नोलॉजी लिमिटेड गुड़गांव में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के पद पर हुआ है।  इसी तारतम्य में इन विद्यार्थियों ने पाठयक्रम के समापन के पश्चात् धन्यवाद ज्ञापन के लिए कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत से कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात कर धन्यवाद दिया व उनका आभार व्यक्त किया। सिपेट कोरबा में जिला खनिज न्यास मद से प्रायोजित 8 डिप्लोमा विद्यार्थियों का देश के प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन हुआ। डीपीटी से 7 एवं डीपीएमटी से 1 डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के रूप में चुना गया।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कोरबा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षण उपरांत रोजगार पाना गर्व की बात है और यह आपके लिए अत्यंत प्रेरणादायक क्षण है। मै सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ और आशा करता हूँ कि आप अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से आमजन को मिल रही राहत अब तक 601 से अधिक आवेंदनो का निराकरण कर सैंकड़ो लोगों को पहुँचाया गया राहत लम्बित प्रकरणों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार की जा रही त्वरित कार्रवाई

      कोरबा, 23 जून 2026/मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है। जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों की…

    Read more

    विकासखंड एवं जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में बैठक आज

      कोरबा 23 जून 2026/वर्ष 2026-27 में विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में 24 जून को दोपहर 12 बजे एनसीडीसी स्कूल कोरबा में बैठक…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश