Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत 5 जुलाई को होगी चयन परीक्षा

कक्षा 6वीं में राज्य के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में निःशुल्क प्रवेश का मिलेगा अवसर

धमतरी, 08 जून 2026/ जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में निःशुल्क अध्ययन एवं प्रवेश का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 05 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का वर्तमान में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना तथा कक्षा 4वीं की परीक्षा में न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना अनिवार्य है। चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

जिला धमतरी के लिए राज्य शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग से 3 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से 3 विद्यार्थियों, कुल 6 विद्यार्थियों का चयन कर राज्य के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाया जाएगा। योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र अर्थात ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा। आवेदक के पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इच्छुक विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा 4वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण पत्र तथा विद्यालय के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण पत्र संलग्न कर 20 जून 2026 तक अपनी शाला में जमा कर सकते हैं।
योजना संबंधी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07722-232142 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
// पाराशर/:

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला