Ro no D15139/23

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में रिक्त संविदा पदों हेतु चयन सूची जारी

17 से 19 फरवरी तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन
धमतरी, 10 फरवरी 2026/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 15 दिसंबर से 09 जनवरी 2026 तक चिन्हांकित तिथियों में किया गया था। उपरोक्तानुसार विज्ञापित पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dhamtari.gov.in  पर प्रकाशित की गई है।
चयनित एवं प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु पदवार तिथियाँ 17 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई हैं। दस्तावेज सत्यापन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी में किया जाएगा। समस्त अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं उपस्थित होकर आवेदन के समय प्रस्तुत किए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियाँ अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में अभ्यर्थी को अयोग्य माना जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाता है कि आवेदन के साथ संलग्न सभी अभिप्रमाणित प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियाँ दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, अन्यथा अभ्यर्थी की पात्रता निरस्त की जा सकती है। नियुक्ति के पश्चात् भी यदि किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि पाई जाती है अथवा प्रस्तुत दस्तावेज त्रुटिपूर्ण अथवा फर्जी पाए जाते हैं, तो चयन समिति द्वारा नियुक्ति आदेश निरस्त किए जाने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!