Ro no D15139/23

सक्षम प्रोजेक्ट के तहत नगरी में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति, जिला धमतरी के सहयोग से नगरी विकासखंड के दिव्यांगजनों हेतु “सक्षम प्रोजेक्ट” के अंतर्गत रविवार को विशेष कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण   बालाजी दिव्यांग स्कूल, देउरपारा (नगरी) में संपन्न हुआ, जहाँ दिव्यांग प्रतिभागियों को स्वरोजगार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. पोषण सिन्हा द्वारा गोबर से निर्मित धूपबत्ती, समरानी कप, हवन कुंड, शुभ-लाभ प्रतीक, गोबर के दीये जैसे पर्यावरण अनुकूल उत्पादों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं पत्तल-दोना निर्माण का प्रशिक्षण   भोलाराम साहू एवं  रामेश्वरी साहू द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति के संस्थापक   बसंत कुमार बिश्नोई, अध्यक्ष   संतोषी बिश्नोई, सह-सचिव   डेराराम साहू, संरक्षक घनश्याम साहू, श्रीमती सुमन साहू,   मिलाप साहू, नगरी ब्लाक अध्यक्ष   ओमप्रकाश भंडारी, उपाध्यक्ष  सचिन कुमारी यादव, पार्वती जी सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर विशेष रुचि दिखाई।
डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव री एवं उप संचालक समाज कल्याण  डॉ. मनीषा पाण्डेय ने कहा  कि इस तरह के प्रशिक्षण दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास विकसित कर उन्हें स्वावलंबन की ओर अग्रसर करना रहा, जिसे प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!