Ro no D15139/23

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 29 मई को संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर, 28 मई 2025/ पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर 29 मई को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11.00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी, डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वकील, साहित्यकार एवं अन्य प्रमुखजन शामिल होंगे।

इस संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे, वहीं कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री किरण देव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल भी संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के जीवन दर्शन, उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक योगदान को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना है। अहिल्याबाई होलकर ने अपने सुशासन, न्यायप्रियता एवं लोककल्याणकारी कार्यों के माध्यम से भारतीय इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। संगोष्ठी के माध्यम से उनके विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाएगी। यह आयोजन न केवल एक श्रद्धांजलि है, बल्कि एक प्रेरणास्रोत भी है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रोत्साहित करेगा।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में सुरभि पांडेय को मिला डॉक्टरेट उपाधि

    रायपुर, दिनांक 26 जुलाई 2026/ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में कु. सुरभि पांडेय को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. भास्कर चौरसिया…

    Read more

     ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में ‘महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्-2026’ का दूसरा दिन संपन्न

    एकादश रुद्राभिषेक, कूष्माण्डी एवं तिल होमम तथा उमामहेश्वर होमम से गूंजा देवालय   *कवर्धा।* छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से विख्यात कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन भोरमदेव महादेव मंदिर…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार