Ro no D15139/23

70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक अनिवार्य रूप से बनवाएं आयुष्मान वय वंदन कार्ड

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने की विशेष अपील

जिले के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आयुष्मान वय वंदन योजना के अंतर्गत अनिवार्य रूप से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की अपील की है। इस योजना के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र वरिष्ठ नागरिक को प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने बताया कि इस योजना का लाभ बीपीएल एवं एपीएल दोनों श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए समान रूप से लागू है। योजना की विशेषता यह है कि यदि किसी परिवार में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के एक से अधिक सदस्य हैं, तो प्रत्येक पात्र सदस्य को अलग-अलग 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ शासकीय एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में लिया जा सकता है। आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड एवं राशन कार्ड आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिक अपना कार्ड नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन अथवा चॉइस सेंटर के माध्यम से बनवा सकते हैं।
जिले में इस योजना के अंतर्गत कुल 7954 वरिष्ठ नागरिकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 5710 आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस प्रकार जिले में 72 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हो चुकी है। शेष हितग्राहियों से कलेक्टर   प्रजापति ने विशेष रूप से आगे आकर शीघ्र कार्ड बनवाने की अपील की है। कलेक्टर ने जिले के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से आग्रह किया है कि वे इस योजना की जानकारी अन्य बुजुर्गों तक भी पहुँचाएँ, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार के आवेदनों का प्राथमिकता और गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण, अपूर्ण निराकरण पर अधिकारियों को जारी करें नोटिस – कलेक्टर  अजीत वसंत

    आरआरसी प्रकरणों के लंबित वसूली कार्य सचिवों से शत-प्रतिशत कराने के निर्देश पीएम आवास एवं पीएम जनमन के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश अम्बिकापुर 22 जून 2026/   कलेक्टर …

    Read more

    सुकमा में ‘खेती बचाओ अभियान’ के तहत जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित

      *सांसद  महेश कश्यप ने किसानों को वितरित किए कृषि इनपुट, मत्स्य पालकों को मिले जाल और आइस बॉक्स सुकमा को जैविक जिला बनाने का किया आह्वान, 500 से अधिक…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास