Ro no D15139/23

निर्वाचन क्षेत्रों में सवेतन अवकाश घोषित

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
राजनांदगांव 10 फरवरी 2025। शासन द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सवेतन अवकाश घोषित किया गया है। श्रम विभाग द्वारा जारी परिपत्र अनुसार कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 अंतर्गत आने वाले कारखानों, कारोबार व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के दिन अर्थात निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त नगरीय निकाय अर्थात नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के निर्वाचन हेतु मंगलवार 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तथा त्रिस्तीय पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण सोमवार 17 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत राजनांदगांव, द्वितीय चरण गुरूवार 20 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत छुरिया एवं तृतीय चरण रविवार 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगढ़ एवं जनपद पंचायत डोंगरगांव में  सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसके तहत संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सवेतन अवकाश घोषित किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आने वाले ऐसे कारखानें जहां सप्ताह के सात दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन 2-2 घंटे का अवकाश घोषित किए जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया अंतर्गत आते है, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा देने के निर्देश दिए गए है। मतदान की सुविधा सभी कार्यरत श्रमिक अथवा कर्मचारियों चाहे वे दैनिक वेतनभोगी हो या आकस्मिक श्रमिक हो उनको प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने एसडीएम कार्यालय डोंगरगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण

    *- कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की* *- कार्यकुशलता व समयबद्ध निराकरण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 25 मार्च 2026। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज अनुविभागीय…

    Read more

    कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा निरस्त, पुन: परीक्षा 10 अप्रैल को

    राजनांदगांव 25 मार्च 2026। छत्तीससगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। मंडल के निर्देशानुसार हायर…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने