Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा दिव्यांगजन सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

राजनांदगांव 18 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत जिला पंचायत की सदस्य व सभापति महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण श्रीमती शिला सिन्हा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन सेवा रथ को जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती शिला सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री देश की जनता की सेवा के लिए प्रतिपल तत्पर रहते हैं। उन्होंने दिव्यांगजन सेवा रथ के उद्देश्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार ने बताया कि दिव्यांगजन सेवा रथ के माध्यम से छुरिया विकासखण्ड के ग्रामीण अंचल में दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। रथ के माध्यम से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में उल्लेखित दिव्यांगता के प्रकार की पहचान, यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में दिव्यांगजन सेवा रथ विकासखण्ड छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, राजनांदगांव के ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में भ्रमण करेगी। सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन 20 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगढ़, 26 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगांव, 27 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत छुरिया एवं 28 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत राजनांदगांव में किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान