Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत ‘‘वूमेन वेलनेस वॉक‘‘ का आयोजन

*नशा मुक्त भारत अभियान बनाने कलेक्टर ने दिलाई शपथ*

रायपुर, 20 सितंबर 2025/देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान‘‘ के तहत आज महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए ‘‘वूमेन वेलनेस वॉक‘‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों और महिलाओं को स्वस्थ रहने और अपने परिवार को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के तहत आयोजित वूमेन वेलनेस वॉक में महिलाओं ने लगभग 5 किलोमीटर की दूरी चल कर तय की। यह वॉक दत्तात्रेय गार्डन से शुरू होकर रानी दुर्गावती चौक, तिराहा चौक, सारबहरा जोगीडोंगरी, अनीश चौक होते हुए मड़ना स्थित महफिल रेस्टोरेंट तक संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और जागरूकता का विशेष उत्साह देखा गया।

वॉक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार की नींव होती है और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान‘‘ की भी शपथ दिलाई गई। कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने कहा कि देश की युवा शक्ति समाज एवं राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाती है, ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि युवा वर्ग नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर एक स्वस्थ, समर्थ और जागरूक राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें