Ro no D15139/23

सेवा सेतु : सरल, सुगम और समयबद्ध सेवाओं का प्रभावी माध्यम

शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई और सहज*

रायपुर. 19 जुलाई 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन को सरल, सुगम एवं समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु एक प्रभावी पहल के रूप में कार्य कर रहा है। इस व्यवस्था से नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। लोगों को एक ही स्थान पर कई शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता से मिल रहा है।

कोरबा जिले के ग्राम कुदुरमाल निवासी श्री रोशन कुमार टंडन को विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र में पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का त्वरित परीक्षण कर समयबद्ध रूप से उसका निराकरण किया गया तथा श्री टंडन को आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुगम होने से उन्हें किसी अतिरिक्त कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े और कम समय में ही आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गया।

आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद श्री रोशन कुमार टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु ने शासकीय सेवाओं को वास्तव में आम नागरिकों के लिए सहज और सुविधाजनक बना दिया है। पहले प्रमाण पत्र के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों अधिक लगते थे। अब एक ही स्थान पर अनेक विभागों की शासकीय सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है।

उन्होंने कहा कि आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रही। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!