Ro no D15139/23

सेवा सेतु केन्द्र: सुविधा, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा का सशक्त माध्यम विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ एक ही जगह उपलब्ध तिहारी राम का बना जाति प्रमाण पत्र

रायपुर , 15 जुलाई 2026// शासन की डिजिटल सेवा व्यवस्था सेवा सेतु केन्द्र आम नागरिकों के लिए सुविधा, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से लोगों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ अब तेजी से मिल रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के ग्राम निपनिया निवासी तिहारी राम को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से मात्र दो दिनों के भीतर जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। तिहारी राम ने अपने जाति प्रमाण पत्र के लिए दाउपारा स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया। केंद्र के कर्मचारियों ने उनके आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की और दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए। आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप केवल दो दिनों में उनका जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर तिहारी राम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सेवा सेतु के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं सेवा सेतु केंद्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल सेवाओं ने आम नागरिकों का समय, श्रम और खर्च तीनों बचाए हैं। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें सेवा सेतु केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित सैकड़ों शासकीय एवं डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं मिलने के साथ शासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है.

  • Related Posts

    दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना की पूरी प्रक्रिया होगी अब एनएसपी पोर्टल से  ऑनलाइन

      जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति राशि के भुगतान…

    Read more

    10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

      1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को निःशुल्क खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा 17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस, छूटे हुए बच्चों को भी…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई