Ro no D15139/23

सेवा सेतु पोर्टल बना डिजिटल सुशासन का मजबूत माध्यम

12 दिनों में बना जाति प्रमाण पत्र, भूमि पंजीयन की प्रक्रिया हुई आसान*

*ग्राम मेंड्राखुर्द के सूरज ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*

रायपुर, 21 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित ‘सेवा सेतु’ पोर्टल डिजिटल सुशासन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इस पोर्टल के जरिए अब विभिन्न विभागों की 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध हैं। इससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

सरगुजा जिले के ग्राम मेंड्राखुर्द निवासी श्री सूरज ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सुविधा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें भूमि पंजीयन (रजिस्ट्री) के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया और मात्र 12 दिनों में उनका जाति प्रमाण पत्र जारी हो गया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से भूमि पंजीयन की पूरी प्रक्रिया भी बिना किसी बाधा के आसानी से पूरी हो गई।

श्री सूरज ने बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा सेतु पोर्टल ने पूरी प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बना दिया है। उन्होंने कहा कि उनका कार्य बिना किसी परेशानी के समय पर पूरा हुआ, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने पूर्व में संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का विस्तार कर उसे ‘सेवा सेतु’ के रूप में विकसित किया है। जहां पहले इस प्लेटफॉर्म पर 86 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब इसकी संख्या बढ़कर 441 से अधिक हो गई है। इससे सेवा वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनी है।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख संबंधी सेवाएं, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन, श्रम एवं राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाएं सहित अनेक शासकीय सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। पोर्टल के माध्यम से नागरिक निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!