Ro no D15139/23

जंगली सुअर का अवैध शिकार करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

धमतरी । धमतरी वनमंडल अंतर्गत उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए जंगली सुअर के अवैध शिकार में संलिप्त सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वनगश्ती दल को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मूलगांव निवासी चित्रसेन भागवत कंवर (33 वर्ष), घांसीराम गोंड़, इन्दुराम गोंड़, कृष्णकुमार गोंड़, ओमप्रकाश गोंड़, परमानंद कंवर एवं रामकुमार नेताम को अनुसूची-III के वन्यप्राणी जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस पकाते एवं विक्रय हेतु तैयार करते हुए पकड़ा गया। मौके से टीम ने चाकू, कुल्हाड़ी, पैसूल एवं अन्य उपकरण जब्त किए।
वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय कुरूद में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल धमतरी भेजा गया।
जिला वन मंडलाधिकारी श्री जाधव श्रीकृष्णा, ने पूरी टीम को इस सफल एवं त्वरित कार्रवाई के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि “वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं वन अपराधों की रोकथाम में विभाग की यह तत्परता सराहनीय है।” उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी को भी वन्यप्राणी अपराध से संबंधित सूचना प्राप्त हो तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा उपयुक्त सूचना देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
यह कार्रवाई संयुक्त वनमंडलाधिकारी श्री मनोज विश्वकर्मा के निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी श्री पंचराम साहू, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल सुश्री रेणुका कुरेटी, उपवनक्षेत्रपाल श्री मुकुंदराव वाहने, वनरक्षक श्री चुरामन लाल पटेल एवं वन चौकीदार श्री भुनेश्वर ध्रुव की टीम द्वारा की गई।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!