Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से सिलाई के हुनर को मिले पंख

रायपुर, 09 मार्च 2026/ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं और उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना से मिली सहायता ने कई महिलाओं के हुनर को नए पंख और नई उड़ान दी है, जिसकी बदौलत वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है।

रायगढ़ शहर के मोतीपारा वार्ड क्रमांक 40 की निवासी मालती देवांगन इसकी एक मिसाल हैं। मालती लंबे समय से सिलाई का काम करती थीं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उनका व्यवसाय आगे नहीं बढ़ पा रहा था। उनके पास केवल एक पुरानी सिलाई मशीन थी और उससे होने वाली आय परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं थी।

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता को मालती ने समझदारी से उपयोग किया। उन्होंने इस राशि को बचाकर अपने सिलाई व्यवसाय का विस्तार करने का निर्णय लिया और दो नई सिलाई मशीनें खरीदीं। मशीनों की संख्या बढ़ने से अब उनका काम पहले की तुलना में तेजी से होने लगा है। इससे उनकी आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

आज मालती देवांगन आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। साथ ही उनकी सफलता आसपास की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है। मालती का कहना है कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत