Ro no D15139/23

करोड़ों में फीस लेने वाले शाहिद, करीना और आलिया ने इस फिल्म के लिए घटा दी थी फीस, किया था बड़ा समझौता

करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं. अब सालों बाद निर्देशक अभिषेक चौबे ने बताया कि तीनों स्टार्स ने मूवी के लिए अपनी फीस कम कर दी थी. उन्होंने बताया कि उस समय आलिया भट्ट नई थीं, जबकि करीना और शाहिद काफी पॉपुलर थे. अगर वो दोनों अपनी ओरिजनल अमाउंट चार्ज करते तो फिल्म कभी बन ही नहीं पाती.

करोड़ों चार्ज करने वाले स्टार्स ने इस फिल्म के लिए कम की थी फीस

अभिषेक ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कहा, ”तीनों स्टार्स ने अपनी भूमिकाओं के लिए फीस काफी कम कर दी थी. इसी वजह से फिल्म बन पाई. आलिया तब नई थीं, लेकिन अगर शाहिद और करीना मार्केट अमाउंट चार्ज करते, तो बजट इतना बढ़ जाता कि फिल्म बनाना संभव नहीं होता.”

उड़ता पंजाब को लेकर क्या बोले निर्देशक

उन्होंने आगे कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह मेनस्ट्रीम के सितारों वाली फिल्म होगी. फैंटम फिल्म्स ने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया. आखिरकार, यह एक साहसिक और गंभीर फिल्म थी. इसलिए हर किसी को पसंद नहीं आई, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की.”

कैसे बनी उड़ता पंजाब फिल्म

उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे ‘उड़ता पंजाब’ बनी. निर्देशक ने कहा, “महामारी से पहले की सारी बातें अब पुरानी यादों जैसी लगती हैं, लेकिन हां, मुझे 2013 में सुदीप शर्मा से मिलना याद है. मैंने NH10 की स्क्रिप्ट पहले ही पढ़ ली थी, जो मुझे बहुत पसंद आई थी. इसलिए, मैं उनके साथ काम करना चाहता था. मेरे मन में ड्रग्स पर आधारित फिल्म बनाने का एक हल्का-फुल्का विचार था, लेकिन तब कहानी पंजाब में नहीं, बल्कि पूरे भारत में फैली हुई थी.”

उड़ता पंजाब के बारे में

17 जून, 2016 को रिलीज हुई ‘उड़ता पंजाब’ ने पंजाब के उन युवाओं की काली सच्चाई को बेबाकी से उजागर किया, जो नशे, भ्रष्टाचार और अपराध से जूझ रहे थे. फिल्म की दमदार कहानी ने नशे की लत से तबाह हुई चार जिंदगियों को एक साथ पिरोया. आलिया, करीना और शाहिद के अलावा, फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी थे.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान