Ro no D15139/23

आखों की गुस्ताखियां: शनाया ने डेब्यू फिल्म में ही दिखाया अपना कमाल, विक्रांत मैसी की एक्टिंग ने छू लिया दिल

इंटरटेनमेंट डेस्क । फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है, विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। ये शनाया का बॉलीवुड डेब्यू है और पहली ही फिल्म में उन्होंने ये बता दिया कि वो इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक बनने वाली हैं। वहीं बात विक्रांत मैसी की करें तो वो हर किरदार में जान फूंक देते हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। उनकी एक्टिंग दिल को छू लेने वाली हैं।
क्या है कहानी?
फिल्म में विक्रांत मैसी ने एक ब्लाइंड म्यूजिशियन का किरदार निभाया है, जिसका नाम जहान है, वो अपने संगीत के जरिए दुनिया को महसूस करता है। इसमें शनाया ने एक थिएटर आर्टिस्ट का करिदार निबाया है, जिसका नाम शबा शेरगिल है और वो अपने सपनों के पीछे भाग रही है। इनकी जिंदगी में ट्रेन का एक छोटा सा सफर बड़ा टर्निंग प्वाइंट बन जाता है। वो इस सफर में जीवनभर की यादें बना लेते हैं। दोनों एक दूसरे के लिए खास बन जाते हैं। मगर कहते हैं ना लाइफ इतनी आसान नहीं होती। ऐसा ही एक मोड़ दोनों की कहानी में भी आता है।
कैसी है विक्रांत और शनाया की एक्टिंग?
विक्रांत ने फिल्म में एक ब्लाइंड लड़के का रोल किया है और उनकी आंखों को ज्यादा हरकत में नहीं दिखाया है, लेकिन बावजूद इसके उनकी आवाज, चेहरे के हावभाव से ये दर्शकों को ये एहसास कराने की कोशिश की गई है कि उनके लिए बिना देखे ही दुनिया कितनी खूबसूरत है। वहीं बात अगर शनाया की करें तो ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। इंडस्ट्री के लिए उनका चेहरा फ्रेशनेस का काम करने वाला है। फिल्म में उनकी मासूमियत साफ दिखाई दे रही है। कहीं-कहीं उनकी डायलॉग डिलीवरी वीक पड़ती है, लेकिन उनकी स्क्रीन प्रेजेंस के आगे ये कमियां छिप जाती हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री कमाल है और उनकी जोड़ी भी काफी जच रही है।
फिल्म का डायरेक्टशन और म्यूजिक
फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और उन्होंने एक आम सी कहानी को बेहद खूबसूरत तरीके से पर्दे पर उतारा है। छोटे-छोटे सीन, एक्टर्स के इमोशन को बेहतरीन तरीके से कैमरे की मदद से दर्शकों तक पहुंचाया गया है। DOP, विजुअल, फ्रेमिंग सब अच्छी है। प्रोडक्शन की बात करें तो फिल्म का निर्माण मानसी बागला और वरुण बागला ने ज़ी स्टूडियोज़, मिनी फिल्म्स और ओपन विंडो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म की कहानी भी मानसी बागला ने ही लिखी है।
क्यों देखें फिल्म?
फिल्म में कुछ हंसी के पल भी हैं और कुछ इमोशनल भी। इसकी कहानी धीरे-धीरे खुलती है, जो दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ देने वाली है। फिल्म के डायलॉग और एक-एक सीन आपकों कुर्सी से बांधे रखेगा। 2 घंटे 20 मिनट की ये फिल्म एक पल के लिए भी आपको बोर नहीं होने देती। ये एक फुल पैसा वसूल फिल्म है।

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए