Ro no D15139/23

शेयर प्रमाण पत्र ने बदली किसान रामरतन जायसवाल की पहचान भोरमदेव शक्कर कारखाना के अंशधारी सदस्य बनने पर बोले-अब यह कारखाना सचमुच हमारा अपना है

 

रायपुर 13 जुलाई 2026 //वर्षों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना में गन्ना बेचने वाले ग्राम सूरजपुरा के किसान   रामरतन जायसवाल का अंशधारी सदस्य बनने का सपना आखिरकार साकार हो गया। शेयर प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें ऐसा लगता है जैसे यह कारखाना वास्तव में उनका अपना कारखाना है। उनका कहना है कि अंशधारी सदस्य बनने से उन्हें सम्मान के साथ-साथ कारखाना से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
रामरतन जायसवाल पिछले कई वर्षों से गन्ने की खेती कर रहे हैं और अपनी उपज कबीरधाम जिले के भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना राम्हेपुर में विक्रय करते रहे हैं। वे लंबे समय से कारखाना के अंशधारी सदस्य बनने की इच्छा रखते थे। जब सरकार की पहल पर गैर-अंशधारी किसानों को भी शेयर प्रमाण पत्र देकर सदस्य बनाया गया, तब उनकी वर्षों पुरानी यह इच्छा पूरी हो गई। वे बताते हैं कि शेयर प्रमाण पत्र मिलने के बाद मुझे ऐसा लग रहा है कि अब यह कारखाना सचमुच हमारा अपना कारखाना है। अब हम केवल गन्ना बेचने वाले किसान नहीं, बल्कि कारखाना के अंशधारी सदस्य भी हैं। इससे कारखाना के विकास में हमारी भागीदारी और जिम्मेदारी दोनों बढ़ी हैं।
श्री जायसवाल ने बताया कि अंशधारी सदस्य बनने से अब उन्हें कारखाना की ओर से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही, उन्हें रियायती दर पर शक्कर भी उपलब्ध होगी, जिससे परिवार को सीधा लाभ मिलेगा। उनका मानना है कि यह निर्णय हजारों गन्ना उत्पादक किसानों के हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित किसानों की मांग पूरी होने से उनमें नया उत्साह आया है। अब किसान अधिक गन्ना उत्पादन कर कारखाना को मजबूत बनाने के लिए और अधिक प्रेरित होंगे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पीवीटीजी क्षेत्रों में पोषण सहायता एवं जागरूकता अभियान जारी

      जशपुरनगर 04 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले के दूरस्थ पीवीटीजी क्षेत्रों में टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, नियमित उपचार, पोषण सहायता एवं स्वास्थ्य जागरूकता…

    Read more

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

    *जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन*   रायपुर, 04 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम (पेसा) और वन अधिकार अधिनियम के तहत समन्वय…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस