Ro no D15139/23

‘भाभी जी घर पर हैं’ में 9 साल बाद करेंगी वापसी शिल्पा शिंदे, अंगूरी भाभी के किरदार में एक बार फिर से दिखेंगी

इंटरटेनमेंट डेस्क । ‘भाभी जी घर पर है’ को 10 साल हो गए हैं। ऐसे मौके पर मेकर्स ने इसका नया वर्जन लाने का प्लान किया है। इसमें शिल्पा शिंदे की वापसी हो सकती है। एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक्टिंग दुनिया से दूर हैं। और खेती-किसानी कर रही हैं। मगर खबर है कि वह जल्द ही अपने पुराने अवतार में लौटने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बिनैफर और संजय कोहली के शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में जल्द ही वापसी कर सकती हैं। 2015 में लॉन्च हुए इस सिटकॉम को उन्होंने एक साल बाद ही छोड़ दिया था। और अब चर्चा है कि वह शुभांगी अत्रे को रिप्लेस करने जा रही हैं।
‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि शिल्पा अंगूरी भाभी के किरदार से टीवी पर लौट सकती हैं। शो से जुड़े एक सोर्स के हवाले से बताया है, ‘शिल्पा के अंगूरी भाभी के रूप में लौटने के लोकर बातचीत चल रही है और सबको उम्मीद हैकि ये डील जल्द ही फाइनल होगी। ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि सबको लगता है कि शो को फिर सेशुरू करने की जरूरत है। एक दशक तक सफलतापूर्वक चलने के बाद अब चैनल शो को नया रूप देने के लिए नए एलिमेंट और किरदार लाना चाहता है।’
शिल्पा शिंदे बनकर आएंगी अंगूरी भाभी
शो के लिए एक नया सेट बनाया जा रहा है और दर्शक कहानी में एक बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद कर सकते हैं। मेकर्स दिसंबर के मिड तक भाभी जी घर पर हैं 2.0 की शूटिंग शुरू करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी एक्ट्रेस और मेकर्स ने कुछ नहीं कहा है। लेकिन ये फैंस के लिए खुशी की बात होगी, अगर शिल्पा शो में लौटेंगी। शिल्पा शिंदे को आखिरी बार 2023 में ‘मैडम सर’ में कैमियो करते देखा गया था, जहां उनका गुल्की जोशी से भंयकर पंगा भी हुआ था। और फिर ट्रैक खत्म हो गया था। एक साल बाद वह रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आई थीं।

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!