Ro no D15139/23

सोलर पैनल लगवाने से बिजली बिल से मिला छुटकारा : शिव कुमार कसेर

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आम नागरिकों को मिल रहा लाभ*

रायपुर, 12 नवम्बर 2025/ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो रही है। यह योजना न केवल आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करा रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में भी बड़ा योगदान दे रही है।

*श्री शिव कुमार कसेर बना आत्मनिर्भर ऊर्जा उपभोक्ता*

सक्ती नगर निवासी श्री शिव कुमार कसेर ने सितम्बर 2025 में अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम स्थापित कर अपने जीवन में उल्लेखनीय बदलाव लाया है।
उन्होंने बताया कि इस सिस्टम से प्रतिदिन लगभग 10 से 12 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जिससे उनके घर की संपूर्ण बिजली जरूरतें पूरी हो जाती हैं। पहले जहाँ उन्हें हर महीने 1500 रुपए से 2000 रुपए तक का बिजली बिल भरना पड़ता था, वहीं अब बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है।

*सरकारी सब्सिडी से आमजन को बड़ी राहत*

श्री कसेर ने बताया कि सौर पैनल लगाने में कुल एक लाख 95 हजार रुपए का खर्च आया, जिसमें से केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है तथा राज्य सरकार से 30 हजार रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी मिलने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सहायता से आम आदमी भी अब अपने घर को सौर ऊर्जा से जोड़ सकता है और लंबे समय तक मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकता है। इस योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार ₹30,000 तथा राज्य सरकार ₹15,000 की सब्सिडी देती है। इसी प्रकार 2 किलोवाट प्लांट पर केंद्र से 60 हजार रुपए और राज्य से 30 हजार रूपए जबकि 3 किलोवाट प्लांट पर केंद्र से 78 हजार रुपए और राज्य सरकार से 30 हजार रुपए की सहायता दी जाती है। इस प्रकार, उपभोक्ता अपने आवश्यकता अनुसार सोलर सिस्टम लगाकर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

*पर्यावरण संरक्षण में भी दे रहे योगदान*

श्री कसेर ने बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल बिजली बिल से राहत मिली है, बल्कि यह जानकर गर्व महसूस होता है कि वे पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से प्रदूषण में कमी आती है, कार्बन उत्सर्जन घटता है, और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण तैयार होता है।

* प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार*

श्री कसेर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में उजाला भरा है। यह योजना नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ राष्ट्र को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी इस योजना का लाभ उठाएँ और अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर हर महीने की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

*पंजीयन प्रक्रिया आसान*

इस योजना के तहत उपभोक्ता स्वयं अपने घर की छत पर रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादक (उर्जादाता) बन सकते हैं। पंजीयन के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल जजचेरू//चउेनतलंहींत.हवअ.पद, पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट, अथवा टोल फ्री नम्बर 1912 पर कॉल कर सकते हैं।

*ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम*

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से न केवल घर-घर रोशनी पहुँचेगी, बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन से आर्थिक मजबूती भी मिलेगी। यह योजना वास्तव में आम नागरिकों को आत्मनिर्भर और पर्यावरणदृसुरक्षित भारत की दिशा में अग्रसर कर रही है।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल