व्यापारी हित ,विभाजन की त्रासदी पर लिखी शिव ग्वालानी की किताब वित मंत्री निर्मला सीतारमन को भेंट

नयी दिल्ली
विशेष संवाददाता
छत्तीसगढ़ चेम्बर

नयी दिल्ली के नार्थ ब्लॉक में छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रतिनिधि मंडल की कल देश की वितमंत्री निर्मला सीतारमन के साथ व्यापारिक हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन था।

ईस महत्वपूर्ण बैठक में व्यापारिक हितों को लेकर बहुत सारे बिंदुओं पर विस्तार से चेम्बर ने बातचीत की।

बैठक के अंत में चेम्बर आफ कामर्स के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी एवं चेम्बर अध्यक्ष सतीष थौरानी ने छत्तीसगढ़ के उपन्यासकार लेखक शिव ग्वालानी जो की चेम्बर की वर्तमान संविधान संशोधन एवं अनुशासन समिति के सदस्य हैं और पूर्व में चेम्बर के विधी विधाई मंत्री रहे हैं द्वारा लिखित उनकी किताब “”मास्टर आफ नथिंग “”ऐवं “”मास्टर आफ ऐवरीथिंग “”चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल के साथ वित मंत्री जी को भेंट की।

मास्टर आफ ऐवरीथिंग किताब व्यापारी हितों को लेकर हाईकोर्ट में लड़ी गयी सच्ची कहानी और विभाजन की त्रासदी पर आधारित किताब है जिसमें सिंधी समाज के उपर विभाजन के समय सन 1950 में हुये जुल्म की सच्ची कहानी है।

विस्तार से ललित जयसिंघ ने वितमंत्री को बताया की लेखक शिव ग्वालानी की यह किताब उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय भेंट कर चुके हैं।

पूर्व विधायक, पूर्व चेम्बर अध्यक्ष, वर्तमान संरक्षक श्री श्री चंद सुंदरानी ने वित मंत्री से कहा की सिंधी समाज विभाजन और व्यापारी हितों को लेकर हाईकोर्ट में लड़ी गयी सच्ची कहानी पर यह किताब चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य शिव ग्वालानी ने लिखी है।

लेखक के पुत्र सीए रवि ग्वालानी ने जो की प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे वित मंत्री निर्मला सीतारमन जी को बताया की ईस किताब का विमोचन कांस्टीट्यूशन क्लब आफ ईंडिया (संविधान क्लब) नयी दिल्ली में शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर संत श्री युद्धिष्ठिर महाराज के हाथों हुआ है।
राजेश वासवानी ने वित मंत्री से कहा की छत्तीसगढ़ चेम्बर ने व्यापारिक हितों के लिए बहुत संघर्ष किया है।
वितमंत्री निर्मला सीतारमन ने लेखक की दोनों किताबें सहर्ष स्वीकार कीं।

झात हो की लेखक शिव ग्वालानी की यह किताब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं महाराष्ट्र के राज्य पाल रहे रायपुर लोकसभा के पू्र्व सासंद रमेश बैस जी को भी भेंट की गयी है।

लेखक शिव ग्वालानी की तीसरी किताब दास्तानें कश्मीर का विमोचन जम्मू कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे डाक्टर फारुख अब्दुल्ला ने श्री नगर कश्मीर में 21.06.2025 में कर चुके हैं जो की हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा में देश दुनियाँ में व्यापक स्तर पर रिलीज होने वाली है।

  • Related Posts

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      जब कभी पाकिस्तान के साथ मैच होता, देखने का दिल करता। एक कारण ये कि पुरानी खुन्नस है। जीतते हैं तो खुशी दोगुनी हो जाती है। जब हम आतंकवाद…

    Read more

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM Modi Macron Meet: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिनों के भारत दौरे पर मुंबई पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया (एक्स) पर उनका गर्मजोशी से स्वागत…

    Read more

    NATIONAL

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    बांग्लादेश में ‘शैडो कैबिनेट’ की तैयारी, क्या ब्रिटेन वाले फॉर्मूले में फंसेंगे तारिक रहमान?

    बांग्लादेश में ‘शैडो कैबिनेट’ की तैयारी, क्या ब्रिटेन वाले फॉर्मूले में फंसेंगे तारिक रहमान?

    मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया अपना संगठन, 19 महीने की बिहार यात्रा का किया ऐलान

    मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया अपना संगठन, 19 महीने की बिहार यात्रा का किया ऐलान

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल