Ro no D15139/23

शिवनंदन, अटोईराम, गोवर्धन लाल साहू ने राज्य शासन की नि:शुल्क श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना को बताया बहुत अच्छी पहल

पति-पत्नी एक साथ प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों में खुशी हुई दोगुनी
– जिले के श्रद्धालुओं को कराया जा रहा प्रभु श्री राम के दर्शन
– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 19 नवम्बर 2025। शासन की महती योजना श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत जिले के नागरिक एवं बुजुर्ग श्रद्धालु अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कर रहे हैं। श्री रामलला दर्शन के लिए जिले के बुजुर्ग श्रद्धालुओं का दल प्रतिमाह अयोध्या जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन तीर्थयात्री विशेष ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए।
अयोध्या धाम की यात्रा के लिए तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन में बैठे छुरिया विकासखंड के ग्राम खोभा निवासी   शिवनंदन सिन्हा और उनकी पत्नी श्रीमती मालती सिन्हा ने बताया कि कभी सोचे नहीं थे कि उन्हें अयोध्या धाम में श्री रामलला दर्शन के लिए एक साथ दर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की महती योजना श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से सभी वर्गों के लिए लाभकारी साबित हो रही है।  शिवनंदन ने कहा कि शासन की श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना बहुत सुन्दर योजना है। अयोध्या धाम जाने के लिए हर व्यक्ति नहीं जा पाते हैं। मन में इच्छा बन कर रह जाती है। राज्य शासन की श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से नागरिकों को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन करना आसान हो गया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुखिया  विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इसी तरह छुरिया विकासखंड के ग्राम शिकारीमहका निवासी   अटोईराम और पत्नी  संतरी बाई, ग्राम लाममेटा निवासी गोवर्धन लाल साहू एवं पत्नी   सविता बाई एक साथ अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि शासन की महती योजना श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना बहुत अच्छी योजना है। उन्होंने कहा कि एक साथ प्रभु श्री राम के दर्शन करने की बहुत इच्छा थी। इस योजना से प्रभु श्री राम के दर्शन करने का मौका मिलने पर खुशी जाहिर किए। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय को योजना शुरू करने के लिए आभार और धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत