Ro no D15139/23

फैंस को झटका, थलापति विजय की ‘जना नायकन’ 9 जनवरी को नहीं होगी रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह

थलापति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ 9 जनवरी को अब रिलीज नहीं हो रही. एच. विनोद की ओर से निर्देशित फिल्म अब किस दिन रिलीज होगी, इसकी जानकारी मेकर्स ने नहीं दी. हालांकि रिलीज आगे बढ़ाने के पीछे मेकर्स ने वजह बताई है.

साउथ स्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ मानी जा रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित है. मूवी 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी और ऐसे में इसके रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बच गया था. हालांकि फिल्म के निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि इसके रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है. टीम ने एक बयान भी जारी किया है.

‘जना नायकन’ को लेकर निर्माता ने किया ये ऐलान

निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस ने ऑफिशियल बयान में लिखा, बहुत भारी मन से हम अपने सभी स्टेकहोल्डर्स और दर्शकों के साथ यह अपडेट शेयर कर रहे हैं. 9 जनवरी को रिलीज होने वाली, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. फिल्म ‘जना नायकन’ को कुछ ऐसी वजहों से टाल दिया गया है, जो हमारे कंट्रोल से बाहर हैं. हमें इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदों, उत्साह और भावनाओं का पूरा एहसास है और यह फैसला हमारे लिए भी आसान नहीं रहा.

अब कब रिलीज होगी ‘जना नायकन’?

मेकर्स ने अपने पोस्ट में फिल्म के नये रिलीज डेट को लेकर लिखा, फिल्म की नई रिलीज तारीख जल्द से जल्द साझा की जाएगी. तब तक हम आपसे धैर्य और प्यार बनाए रखने की विनम्र अपील करते हैं. आपका अटूट समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और ‘जना नायकन’ की पूरी टीम के लिए सब कुछ.

‘जना नायकन’ के साथ किस फिल्म का होने वाला था क्लैश?

‘जना नायकन’ और प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ एक ही दिन 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी. हालांकि ‘जना नायकन’ अब 9 जनवरी को रिलीज नहीं हो रही, ऐसे में दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश नहीं होगा.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान