Ro no D15139/23

‘कोर्ट में चीखकर रोने लगी…’, धनश्री वर्मा ने चहल संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, ‘शुगर डैडी’ टी-शर्ट पर भी दी प्रतिक्रिया

इंटरटेनमेंट डेस्क । धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का प्यार और तलाक जगजाहिर है। एक्स कपल का तलाक काफी चर्चा में रहा था। इस रिश्ते के टूटने के पीछे कई कयास लगाए गए थे और लोगों ने धनश्री को दोषी माना था। वहीं, तलाक वाले दिन कोर्ट में चहल की ‘शुगर डैडी’ टी-शर्ट ने सभी का ध्यान खींचा था। ऐसे में अब अभिनेत्री ने पहली बार तलाक और इस टी-शर्ट पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि तलाक का फैसला आने के बाद वो भावुक हो गई थीं और अदालत में चिल्लाकर रोने लगी थीं।
दरअसल, धनश्री वर्मा ने हाल ही में ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में तलाक और युजवेंद्र की ‘शुगर डैडी’ वाली टी-शर्ट पर पहल बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी या है जब वह वहां खड़ी थीं और फैसला सुनाया जाने वाला था तब काफी इमोशल हो गई थीं। अभिनेत्री बताती हैं कि वो इसके पहले से ही मेंटली पूरी तरह से तैयार थीं लेकिन जब ये हो रहा था तो उन्हें पुराने दिनों की अच्छी यादें याद आ गईं, जिसके बाद वो सबके सामने चीखने लगीं। धनश्री ने कहा कि वह अपने उस दर्द को बयां नहीं कर सकतीं कि उस समय वह क्या महसूस कर रही थीं।
धनश्री ने टी-शर्ट पर दिया रिएक्शन
धनश्री ने आगे बताया कि उन्हें बस इतना याद है कि वह रोती रही थीं। वह बस चीखती और रोती रहीं। एक्ट्रेस कहती हैं कि ये सब हो रहा था तभी युजवेंद्र बाहर चले गए थे। इसके साथ ही धनश्री ने तलाक वाले दिन यजुवेंद्र चहल के ‘Be Your Own Sugar Daddy’ लिखी टी-शर्ट पहनकर जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इसे लेकर उन्होंने कहा कि वो जानती थीं कि इसके बाद लोग उनको ही दोषी ठहराने वाले हैं। उन्होंने चहल के टी-शर्ट को स्टंट बताया।
इतना ही नहीं, धनश्री ने आगे कहा कि उनका मानना है कि इस मामले में बहुत मैच्योर होने की जरूरत है और उन्होंने इसी रास्ते को चुना है। एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने पब्लिक का ध्यान खींचने वाले बचकाने बयान देने के बजाय मैच्योरिटी को चुना। क्योंकि वो अपनी या फिर उनके फैमिली वैल्यूज को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती हैं। उन्होंने इज्जत बनाए रखने की बात कही। इसके अलावा, जब होस्ट ने उन्हें बताया कि चहल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपना मैसेज भेजना चाहते हैं तो धनश्री ने इस पर कहा कि ‘अरे भाई, व्हाट्सएप कर देता। टी-शर्ट क्यों पहनना है? फिर तो एक टी-शर्ट भी काफी नहीं।’

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…