Ro no D15139/23

शिक्षा विभाग के एम.आई.एस. प्रशासक लालमन साय को कारण बताओ नोटिस जारी

व्याख्याता स्थापना शाखा एवं परीक्षा शाखा के कार्यों के  दायित्व निर्वहन गंभीरता से नहीं करना  अनुशासनहीनता, लापरवाही एवं उदासीनता बरतने का मामला

जशपुरनगर 24 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के एम.आई.एस. प्रशासक श्री लालमन साय को व्याख्याता स्थापना शाखा एवं परीक्षा शाखा के कार्यों का दायित्व निर्वहन करने में अनुशासनहीनता, लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर नोटिस जारी किया है।
एम.आई.एस. प्रशासक श्री लालमन साय के द्वारा  श्री गिरीश कुमार सिन्हा, व्याख्याता के सर्विस बुक में 30 जून 2024 के पश्चात किसी प्रकार की प्रविष्टि नहीं की गई है। श्री सिन्हा के अवकाश लेखा के कॉलम में 31 दिसंबर 2023 के पश्चात किसी प्रकार के अवकाश लेखा का संधारण नहीं किया गया है। श्री अनूप कुजूर, व्याख्याता (एल. बी.) के सर्विस बुक में दिनांक 30 जून 2024 के पश्चात किसी प्रकार की प्रविष्टि नहीं की गई है। श्री अनूप कुजूर के अवकाश लेखा के कॉलम में
31 दिसंबर 2021 के पश्चात किसी प्रकार के अवकाश लेखा का संधारण नहीं किया गया है। साथ ही  5वीं एवं 8वीं के अंकसूची की द्वितीय प्रति ,  सुधार , दाखिल खारिज एवं अन्य मामलों से संबंधित कुल 04 नोटशीट तैयार किया गया है, किन्तु जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर को उक्त नोटशीट प्रस्तुत नहीं किया गया, जिस कारण नस्ती पर आज पर्यन्त कोई भी अग्रिम कार्यवाही अथवा आवश्यक निर्णय नहीं लिया जा सका है, जिससे
पीड़ित विद्यार्थियों को मेरे समक्ष आवेदन प्रस्तुत करना पड़ रहा है। उक्त कृत्य से आम जनता के मध्य प्रशासन की छवि धूमिल होती है।
जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के आदेश 04 अक्टूबर 2024 के द्वारा कार्य विभाजन कर एम.आई.एस. प्रशासक श्री लालमन साय को अन्य कार्यों का दायित्व सौंपने पर उनके द्वारा कार्य की अधिकता संबंधी तथ्यों को प्रस्तुत करते हुए दायित्व लेने से असमर्थता व्यक्त किया गया है। इससे यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि आपके द्वारा शासकीय कार्यों के प्रति कोई रूचि नहीं लिया जा रहा है तथा आपके द्वारा उच्च अधिकारियों के आदशों , निर्देशों का स्पष्ट तौर पर
अवहेलना किया जा रहा है। कार्य की अधिकता का हवाला देते हुए उनके द्वारा अतिरिक्त दायित्वों को लेने से इंकार किया जा रहा है, वहीं उनके प्रभार की शाखाओं के नस्तियों को उनके द्वारा लंबित रखना आपने कार्यशैली पर बड़े प्रश्नचिन्ह खड़े करता है। उनका इस कृत्य से आम जनता के बीच प्रशासन की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति घोर अनुशासनहीनता, लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के साथ साथ आपके द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता किया जा रहा है, जो छ0ग0 सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत है। 03 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर समाधानकारक जवाब प्रस्तुत करते हुए कारण बताएं कि आपके उक्त कृत्य के लिए क्यों न आपके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किया जावे? जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर आपके विरूद्ध
नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही की जावेगी, जिसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे।

  • Related Posts

    कांसाबेल में संचालित विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान को स्थानांतरित करने की अनुमति अपरिहार्य कारणों से निरस्त

     जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026 /समाचार पत्रों में प्रकाशित शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन के संबंध में जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जशपुर…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर ने मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि पिछले दो वर्षों में 21’119 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन, किसानों की आमदनी में हुई वृद्धि

      जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की नीतियों एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिला आज मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस