Ro no D15139/23

नगर पालिका अध्यक्ष की अगुवाई में राधाकृष्णा तालाब में श्रमदान

*तालाबों को स्वच्छ बनाने सर्वसमाज ने निभाई अपनी सहभागिता-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

कवर्धा-शहर के तालाबों का संरक्षण व संवर्धन करने की सोंच को लेकर सप्ताह के प्रत्येक रविवार को तालाबों में चलाये जा रहे सफाई अभियान का दूसरा पड़ाव आज पुनः राधाकृष्णा मंदिर बड़े तालाब में किया गया। तालाब की सफाई के लिए आज समाज प्रमुखों ने अपनी विशेष भागीदारी निभाते हुए तालाबों को स्वच्छ बनाने की दिशा में किये जा रहे पहल को अद्वितीय बताया। समाज प्रमुखों ने तालाबों की संरक्षण व संवर्धन को लेकर नगर पालिका द्वारा जा रहे कार्य के लिए बधाई दिये।

*श्रमदान से मिलती है संतुष्टि-चंद्रप्रकाश*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित कवर्धा के संकल्प के साथ शहर के तालाबों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है आने वाले रविवार को भी इसी तालाब में साफ-सफाई अभियान चलाया जायेगा। उन्होनें बताया समाज प्रमुखों के साथ मिलकर श्रमदान करके सफाई करने में एक अलग संतुष्टि की प्राप्ति होती है उन्होनें कहा कि जब तक राधाकृष्णा मंदिर बडे तालाब पूर्ण रूप से सफाई नही हो जाता, तब तक अभियान इसी तालाब में चलाया जायेगा। राधाकृष्णा मंदिर तालाब पूर्ण रूप से सफाई हो जाने के बाद अन्य तालाबों की सफाई की शुरूवात की जायेगी।

*सर्व समाज ने निभाई महत्तवपूर्ण भूमिका*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया तालाबों का संरक्षण व संवर्धन किये जाने हेतु समाज प्रमुखों को निवेदन किया। मेरे निवेदन स्वीकार कर समाज प्रमुखों ने मुझे और मेरे नगर पालिका परिवार सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया। साथ ही सुबह 6 बजे से तालाबों में समाज प्रमुखो ने पहुंचकर अपना श्रमदान किया। उन्होनें बताया कि साहू समाज से जिलाध्यक्ष पतिराम साहू, पूर्व विधायक व संसदीय सचिव डॉ.सियाराम साहू, जैन समाज से प्रेमचंद श्री श्रीमाल, श्रीवास्तव समाज से संजय श्रीवास्तव, डॉ.अतुल वर्मा, गुप्ता समाज से अजय गुप्ता, प्रफुल्ल गुप्ता, सिख समाज से राजेन्द्र सलूजा, जसवंत छाबड़ा, बलबीर खनूजा, यादव समाज से पवन यदु, सतीष यदु, सोनी समाज से रमेश सोनी, डडसेना कलार समाज से रूपेन्द्र जायसवाल, रामकुमार सिन्हा, ब्रदी जायसवाल, साहित्यकार व लेखक आदित्य श्रीवास्तव शामिल होकर अपना श्रमदान किया।

*वार्ड समिति, स्वच्छता समिति का होगा गठन*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। स्वच्छता की दिशा में कार्य करने के लिए वार्डो में बैठक कर समाज प्रमुखों के साथ-साथ वार्ड के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जायेगा। वार्डो में वार्ड समिति व स्वच्छता समिति का गठन कर पूरे वार्ड को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया जायेगा। ताकि इस स्वच्छता अभियान को जन अभियान के रूप में जोड़ा जायेगा।

*समाज प्रमुखों ने कहा-नपाअध्यक्ष साथ के कदम से कदम मिलाकर चलेगें*
राधाकृष्णा मंदिर बड़े तालाब में श्रमदान करने पहुंचे समाज प्रमुखों ने नगर पालिका द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान को सराहा। समाज प्रमुख के लोगों ने खुशी जाहिर किया कि इस अभियान में हम सभी को शामिल किया। ‘स्वच्छ, सुंदर, विकसित कवर्धा’ बनाने का संकल्प लेने वाले नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ हम सभी कदम से कदम मिलाकर चलेगें। सब मिलकर श्रमदान करेगें तो निश्चित ही कवर्धा की पहचान दूर तलक तक जायेगी। तालाबों का संरक्षण न केवल हमारे जल स्रोतों को संरक्षित करता है, बल्कि शहर की सुंदरता और पारिस्थितिकी संतुलन को भी बनाए रखता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, श्रीकांत उपाध्याय, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, रिंकेश वैष्णव, दुर्गेश अवस्थी, बिहारी राम धुर्वे, अजय ठाकुर, शम्भू देवांगन, सुनील साहू, सौखी अहिरवार, दीपक सिन्हा, सुरेंद्र पांडे, धर्मेंद्र तिवारी, केशरीचंद सोनी, हरीश साहू, सोनू उपाध्याय, कैलाश कौशिक, सुशील तिवारी, पियूष राजा टाटिया, सनत साहू, निलेश जैन, हर्ष खुराना, दीपक ठाकुर, सचिन अग्रवाल, उमेश पाठक, लायंस क्लब, यूथ क्लब सहित अधिक संख्या में अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान*   *पहली बार इतने बड़े स्तर…

    Read more

    राजनैतिक रूप से व्ही व्ही आई पी जिला कबीरधाम में, तूलिका प्रजापति बनी 21 वीं कलेक्टर 

    कबीरधाम जिले के विकास में कलेक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है   कोई कोई कलेक्टर ही लोगो के दिलो में जगह बना पाता है चंद्र शेखऱ शर्मा (पत्रकार) 9425522015 कवर्धा-…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक