Ro no D15139/23

श्रेयस अय्यर हालत में सुधार, सूर्यकुमार यादव ने दिया हेल्थ अपडेट

खेल डेस्क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे में चोटिल हुए श्रेयस अय्यर की सेहत को लेकर भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपडेट दिया है. सूर्यकुमार ने बताया कि वे श्रेयस की हालत अब स्थ‍िर है और वे खतरे से बाहर हैं.
मंगलवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने अय्यर की ताजा हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया कि उन्हें सिडनी के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था.
श्रेयस एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते वक्त श्रेयस अय्यर बुरी तरह गिर पड़े और उनकी पसलियों में गंभीर चोट लग गई. बैकवर्ड पॉइंट पर उन्होंने शानदार कैच तो पकड़ लिया, लेकिन इसके बाद उठ नहीं पाए. भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ तुरंत मैदान पर पहुंचा और अय्यर को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया. बाद में पता चला कि गिरने के दौरान उनके प्लीहा (spleen) में गहरी चोट आई है, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
आईसीयू में एडमिट हैं श्रेयस अय्यर
जब सूर्यकुमार यादव से श्रेयस अय्यर की सेहत को लेकर ताजा जानकारी पूछी गई, तो कप्तान ने बताया कि अय्यर अब स्थिर हैं और उनके भेजे गए मैसेज का जवाब भी दे रहे हैं. सूर्यकुमार ने कहा कि अय्यर को कुछ और दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा, लेकिन फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं.
अय्यर की चोट कितनी गंभीर है?
अय्यर की चोट को शुरू में मामूली समझा गया था, लेकिन प्लीहा में आई यह चोट गंभीर मानी जाती है क्योंकि इससे आंतरिक रक्तस्राव (internal bleeding) का खतरा रहता है. हालांकि, फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है. डॉक्टरों ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक आईसीयू में निगरानी में रखने की सलाह दी है, ताकि पूरी तरह से स्थिति नियंत्रित रहे.
बीसीसीआई के मुताबिक, चोट के नेचर को देखते हुए यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया, क्योंकि प्लीहा से जुड़ी चोटों में शुरुआती 24-48 घंटे बेहद अहम होते हैं. इस दौरान डॉक्टर लगातार स्कैन और टेस्ट के जरिए यह सुनिश्चित करते हैं कि शरीर में कोई नई ब्लीडिंग न हो. अगर हालत स्थिर रहती है, तो मरीज को धीरे-धीरे सामान्य गतिविधियां करने की अनुमति दी जाती है. आमतौर पर ऐसे मामलों में मरीज को करीब एक हफ्ते तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाता है, उसके बाद छुट्टी दी जाती है, लेकिन पूरी तरह सामान्य होने में कुछ महीने लगते हैं.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…